उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की हालिया घटनाओं पर बोले नकवी- अपराधियों को दंडित किया जाएगा, बस राजनीति न हो

आए दिन दुष्कर्म की खबर आ रही है। यूपी ही नहीं इस समय राजस्थान में भी कई दुष्कर्म के मामलों को लेकर लोगों में गुस्सा है। यूपी में हाथरस क्या इसी दरमियान कई और दुष्कर्म की घटना सामने आने से पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:26 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 12:26 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म की हालिया घटनाओं पर बोले नकवी- अपराधियों को दंडित किया जाएगा, बस राजनीति न हो
नकवी ने कहा वहशी दरिंदों को भरपूर सजा मिलेगी।

नई दिल्ली, एएनआइ। उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक दुष्कर्म की घटना से राज्य के कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई है। तमाम वादें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए, लेकिन तब भी अपराधियों में कोई खौफ नहीं और वे बिना डरे एक के बाद एक ऐसे कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। राज्स सरकार के अलावा केंद्र में कई मंत्री आरोपियों को सख्त से सख्त सजा होने की बात कह चुके हैं। यहां तक की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश के मुखिया से बात कर चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी भी सामने आए और कहा अपराधियों को दंडित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, इन वहशी दरिंदों को भरपूर सजा मिलेगी। योगी आदित्यनाथ जी ने ऐसे गुनहगारों को उनके गुनाहों की सजा देने की पूरी व्यवस्था की है। जो भी जांच अजेंसियां हैं वो काम कर रही हैं। इसके अलावा उनका जोर विपक्ष पर हमले को लेकर भी रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की लीडरशिप में संवेदनशीलता नाम की चीज़ नहीं रह गई है। इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह की सियासत नहीं की जाती। आपके पास पॉलिटिकल पर्यटन करने के और भी मौके हैं। इस तरह की चीजों पर पॉलिटिकल पर्यटन करना ठीक नहीं है।

बता दें कि हाथरस जिला दलित बालिका की सामूहिक दुष्कर्म की बाद मौत के कारण बेहद चर्चा में हैं। बालिका की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित स्पेशल इंवेस्टेशन टीम(एसएआइटी) ने जांच का मोर्चा संभाल लिया है। इस जघन्य कांड का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है, साथ ही लोगों का गुस्सा भी चरम पर है। इसके साथ राजनीतिक दल भी श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं।

देश में आए दिन दुष्कर्म की घटना सामने आती रही है। यूपी ही नहीं इस समय राजस्थान में भी कई दुष्कर्म के मामलों को लेकर लोगों में गुस्सा है। बात यूपी की करें तो यहां हाथरस क्या इसी दरमियान कई और दुष्कर्म की घटना सामने आने से पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है। बलरामपुर के गैंसड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के साथ बुधवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा का कहना है कि दोेनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गैंसड़ी बाजार में पुलिस बल तैनात है। इस मामले में भी छात्रा के साथ बहुत बेरहमी की गई। इसके अलावा भी कई और जिलों में दुष्कर्म की खबर सामने आई है।

chat bot
आपका साथी