विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्टूबर में भारत आ सकते हैं रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कई समझौतों के होने की उम्‍मीद

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Fri, 07 Aug 2020 06:01 AM (IST)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अक्टूबर में भारत की यात्रा कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की संभावना है।

अक्टूबर में भारत आ सकते हैं रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कई समझौतों के होने की उम्‍मीद
अक्टूबर में भारत आ सकते हैं रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कई समझौतों के होने की उम्‍मीद

नई दिल्ली, पीटीआइ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की अक्टूबर में प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान होने वाली वार्षिक शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच कई उच्चस्तरीय समझौते होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत हुई थी। इसमें मोदी ने पुतिन को रूस में हुए संवैधानिक संशोधनों पर मिले जनसमर्थन के लिए बधाई दी थी। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी।

सहभागिता बढ़ाने पर सहमत हैं दोनों पक्ष

अनुराग श्रीवास्तव (Anurag Srivastava) ने कहा, इसके पहले जून के अंतिम सप्ताह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को गए थे। उस दौरान भारतीय सैन्य दस्ते ने दूसरे विश्व युद्ध में मिली विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित परेड में हिस्सा लिया था। बुधवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और रूसी उप विदेश मंत्री के बीच बातचीत हुई जिसमें आगे भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता के विचार को आगे बढ़ाने पर सहमत जताई गई क्योंकि कोरोना के कारण हम एक दूसरे के देश नहीं जा पा रहे हैं।

दोनों देशों के बीच बैठक के कई मौके

दोनों देशों के बीच आगामी महीनों में उच्च स्तरीय वार्ताओं की एक लंबी फेहरिस्‍त है। शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक और रक्षा मंत्रियों की बैठक भी शामिल है। अक्टूबर में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर वार्ता भी होने वाली है जिसमें पुतिन के भारत आने की उम्‍मीद है।

काबुल में होगी 'लोया जिरगा'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को लोया जिरगा का आयोजन होने वाला है। इसमें जेलों में बंद सैकड़ों कैदियों, जिनमें ज्यादातर तालिबानी हैं... के भविष्य का फैसला होगा। श्रीवास्तव ने बताया, लोया जिरगा अफगानिस्तान में बेहद प्रतिष्ठित और परंपरागत सलाहकार समिति है। इसकी बैठक अफगानिस्तान का आंतरिक मामला है।