Manusmriti row: वीसीके प्रमुख तिरूमावलवन के खिलाफ विरोध करने जा रही BJP नेता खुशबू सुंदर हिरासत में

भाजपा नेता खुशबू सुंदर को पुलिस ने चिदंबरम जाते समय हिरासत में ले लिया। तिरूमावलवन द्वारा मनुस्मृति पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया था और आरोप लगाया गया था कि यह ग्रंथ महिलाओं को नीचा दिखाता है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 11:05 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 11:05 AM (IST)
Manusmriti row: वीसीके प्रमुख तिरूमावलवन के खिलाफ विरोध करने जा रही BJP नेता खुशबू सुंदर हिरासत में
विरोध करने जा रही BJP नेता खुशबू सुंदर हिरासत में।

चेन्नई, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता खुशबू सुंदर को पुलिस ने मंगलवार को चिदंबरम जाते समय हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता विदुथलई चिरुथैगल काच्चि (वीसीके) प्रमुख टी तिरूमावलवन की कथित टिप्पणी के खिलाफ विरोध करने जा रही थी। बता दें कि पिछले दिनों तिरूमावलवन द्वारा 'मनुस्मृति' पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया था और आरोप लगाया गया था कि यह ग्रंथ महिलाओं को नीचा दिखाता है।

वीसीके नेता ने पहले कहा था, 'मनुस्मृति' ने हमारे समाज में एक बुरी संरचना बनाई है जिसमें महिलाएं मुख्य हैं। शुद्धता के नाम पर महिलाओं को गुलाम बनाया गया और उनकी चरित्र हत्या की गई। जो लिखा है, हमें उसपर बात करनी चाहिए। पीएम मोदी आते हैं, मैं उनके साथ चर्चा कर सकता हूं। मैं अंबेडकर का बेटा और पेरियार का छात्र हूं। मेरा किसी को, खासकर महिलाओं को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।'

तिरूमावलवन ने 'मनुस्मृति' पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा था, 'पेरियार ने देखा कि मनुस्मृति ने महिलाओं को गुलाम बनाया है, इसलिए मेरा मानना है कि इसे दूर कर दिया जाना चाहिए। मेरा विरोध तब तक जारी रहेगा।'

वहीं, उनके बयानों के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किए गया, जहां बाद में DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने मामले को दर्ज करने की निंदा की और कहा कि तिरूमावलवन के शब्दों को सांप्रदायिक झड़पों को उकसाने के इरादे से घुमाया गया था।

कौन हैं खुशबू सुंदर

खुशबू सुंदर लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री हैं, जिन्होंने साल 2010 में DMK (Dravida Munnetra Kazhagam) से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2014 में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। उसके बाद हाल ही में वे भाजपा में शामिल हो गई है। कांग्रेस का साथ छोड़कर खुशबू सुंदर इसी महीने BJP में शामिल हो गई थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इसे लेकर एक पत्र लिखा था। जिसमें खुशबू ने पार्टी के बड़े नेताओं पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

chat bot
आपका साथी