चुनौती के साथ समस्या बना मालदीव, चीन की तरफ ज्यादा झुकाव : नौसेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा है कि मालदीव का ज्यादा झुकाव चीन की तरफ है। वह भारत को तवज्जो नहीं दे रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 12:02 AM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 06:49 AM (IST)
चुनौती के साथ समस्या बना मालदीव, चीन की तरफ ज्यादा झुकाव : नौसेना प्रमुख
चुनौती के साथ समस्या बना मालदीव, चीन की तरफ ज्यादा झुकाव : नौसेना प्रमुख
नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा है कि मालदीव का ज्यादा झुकाव चीन की तरफ है। वह भारत को तवज्जो नहीं दे रहा है। नई दिल्ली और माले के बीच के संबंध अभी सामान्य नहीं हुए हैं।

लांबा ने कहा कि मालदीव के एक्सक्लूसिव इकॉनामिक जोन (ईईजेड) की निगरानी भारत की नौसेना ने फिर शुरू कर दी है, लेकिन मालदीव फिलहाल एक चुनौती के साथ समस्या बना हुआ है। वहां की सरकार ने संविधान में फेरबदल करके कई द्वीप चीन को दे दिए हैं।

मालदीव से भारत के संबंध उस समय तल्ख हुए थे, जब अब्दुल्ला यमीन की सरकार के आपातकाल काल के फैसले का भारत ने विरोध किया था। हालांकि वहां के विपक्षी दलों की मांग पर भारत ने सैन्य दखल देने से इन्कार कर दिया था।

लांबा ने कहा कि मालदीव ने न तो मिलन युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया और न ही डिफेंस एक्सपो 2018 में अपना प्रतिनिधि भेजा। इससे साफ है कि वह भारत को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

chat bot
आपका साथी