Lok Sabha Election: 'इनका कर दो ट्रांसफर', IPS अफसर की पत्नी को कांग्रेस ने दिया टिकट तो भाजपा पहुंची EC के दरवाजे

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस ने इस लिस्ट में कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से एक आईपीएस अफसर की पत्नी (IPS hemant nimbalkar wife) अंजलि निंबालकर को टिकट दिया है। टिकट देने के बाद से यहां सियासी बवाल छिड़ गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग से आईपीएस का जल्द से जल्द तबादला करने की मांग की है और कहा है कि यहां हितों का टकराव हो सकता है।

By Mahen Khanna Edited By: Mahen Khanna Publish:Thu, 28 Mar 2024 10:57 AM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 10:57 AM (IST)
Lok Sabha Election: 'इनका कर दो ट्रांसफर', IPS अफसर की पत्नी को कांग्रेस ने दिया टिकट तो भाजपा पहुंची EC के दरवाजे
Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस की उम्मीदवार को लेकर बवाल। (फोटो- सोशल मीडिया)

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीते दिन अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने इस लिस्ट में कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से एक आईपीएस अफसर की पत्नी (IPS hemant nimbalkar wife) अंजलि निंबालकर को टिकट दिया है। टिकट देने के बाद से यहां सियासी बवाल छिड़ गया है।

कांग्रेस उम्मीदवार के पति हैं आईपीएस

दरअसल, अंजलि निंबालकर के पति आईपीएस हेमंत निंबालकर वर्तमान में कर्नाटक के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त हैं और अब भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने चुनाव आयोग से आईपीएस का जल्द से जल्द तबादला करने की मांग की है। 

भाजपा ने की ट्रांसफर की मांग

स्थानीय भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग के पास जाकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त हेमंत निंबालकर का ट्रांसफर करने की मांग की। भाजपा ने कहा कि हेमंत ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए उत्तर कन्नड़ से पत्नी को उम्मीदवार बनवाया है। 

भाजपा ने ये भी आरोप लगाया की वो अपनी पत्नी के लिए प्रचार भी कर रहे हैं।

ವಾರ್ತಾ ಮತ್ತು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ಸಂಪರ್ಕ ಇಲಾಖೆಯ ಕಮಿಷನರ್ ಹೇಮಂತ್ ನಿಂಬಾಳ್ಕರ್ ಅವರನ್ನು ಈ ಕೂಡಲೇ ಹುದ್ದೆಯಿಂದ ವರ್ಗಾವಣೆ ಮಾಡುವಂತೆ ಬಿಜೆಪಿ ನಿಯೋಗ ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗಕ್ಕೆ ಮನವಿ ಮಾಡಿದೆ.

ಹೇಮಂತ್‌ ನಿಂಬಾಳ್ಕರ್‌ ಅವರು ತಮ್ಮ ಅಧಿಕಾರ ಬಳಸಿಕೊಂಡು ತಮ್ಮ ಪತ್ನಿ, ಉತ್ತರ ಕನ್ನಡ ಲೋಕಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದ @INCKarnataka ದ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ಅಂಜಲಿ ನಿಂಬಾಳ್ಕರ್… pic.twitter.com/m35tYq2c2j— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) March 27, 2024

हितों का होगा टकराव

भाजपा ने ये भी मांग करते हुए कहा कि आईपीएस को सभी चुनावी कार्यों से मुक्त कर देना चाहिए, क्योंकि इसके बिना हितों का टकराव हो रहा है।

पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं अंजलि निंबालकर 

अंजलि निंबालकर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और देश के गृह मंत्री रहे शंकरराव चव्हाण की पोती है। अंजलि इसके साथ ही कर्नाटक की प्रसिद्ध स्त्री आईवीएफ विशेषज्ञ भी हैं। पढ़ाई करने के बाद उनकी शादी आईपीएस हेमंत से हो गई। इससे पहले भी अंजलि 2017 में खानापुर विधानसभा (कर्नाटक) से चुनाव जीतकर कांग्रेस विधायक बन चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी