कर्नाटक के चुनावी रण में अब कूदेंगी सोनिया गांधी, 8 मई को बीजापुर में रैली

सोनिया गांधी अब 8 मई को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी। राहुल गांधी को मजबूती देने के मकसद से बीजापुर में चुनावी रैली करने का लिया फैसला।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Sun, 06 May 2018 08:25 AM (IST) Updated:Sun, 06 May 2018 07:29 PM (IST)
कर्नाटक के चुनावी रण में अब कूदेंगी सोनिया गांधी, 8 मई को बीजापुर में रैली
कर्नाटक के चुनावी रण में अब कूदेंगी सोनिया गांधी, 8 मई को बीजापुर में रैली

नई दिल्ली (जेएनएन)। कर्नाटक में चुनावी शोर अब और तेज होता जा रहा है। सत्ता बचाने के लिए जहां कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही है, तो वहीं भाजपा भी एक और राज्य में कमल खिलाने के लिए बेकरार है। जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, तो वहीं कांग्रेस ने अब मैदान में सोनिया गांधी को उतारने का फैसला किया है। अभी तक वे चुनाव प्रचार से दूर थीं, लेकिन अब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार से दूर रहने के फैसले को उलट दिया है।

8 मई को बीजापुर में रैली 

सोनिया गांधी अब 8 मई को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, वे बीजापुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी के कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बार है, जब सोनिया गांधी चुनाव प्रचार करने जा रही हैं। इससे पहले पूर्वोत्तर में हुए तीन राज्यों के चुनाव में उन्होंने पूरी तरह से खुद को अलग रखा था।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल सोनिया

बता दें कि राहुल गांधी को दिसंबर 2017 में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, तब से सोनिया गांधी कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में ही शिरकत करतीं थी। उन्होंने चुनावों से दूरी बना ली थी, लेकिन एक बार फिर वे कर्नाटक में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी। उनका नाम कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल है। अब सोनिया गांधी में राहुल गांधी को मजबूती देने के मकसद से बीजापुर में चुनावी रैली करने का फैसला लिया है। राहुल पहले से ही कर्नाटक में पार्टी को मजबूती देने और दोबारा सत्ता पर काबिज होने की कोशिशों में जुटे हैं।गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को एक चरण में मतदान होना, जिसकी मतगणना 15 मई को होगी।

chat bot
आपका साथी