कमलनाथ का मोदी पर हमला, कहा - किसानों और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए लाए CAA

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर निशाना साधा है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 09:51 AM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 10:04 AM (IST)
कमलनाथ का मोदी पर हमला, कहा - किसानों और  बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए लाए CAA
कमलनाथ का मोदी पर हमला, कहा - किसानों और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए लाए CAA

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी अहम विषयों से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। रविवार को पीटीसी मैदान पर संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कभी नौजवानों और किसानों की बात नहीं करते। साथ कि आरोप लगाते हुए कहा कि वह पाकिस्तान की बात करेंगे, लेकिन कभी नौजवानों और किसानों की बात नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए असभ्य भाषा का भी इस्तेमाल किया।

3000 करोड़ लागत के कार्यों का किया लोकार्पण

इससे पहले सीएम कमलनाथ ने कार्यक्रम में 3000 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया था। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पिछले 15 सालों के शासनकाल में जितने उद्योग लगाए गए उससे ज्यादा तो बंद किए गए हैं।

अपनी सरकार का किया बखान

साथ ही अपनी सरकार की तारीख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में निवेशकों का मध्य प्रदेश पर भरोसा बढ़ा है और इससे प्रदेश में आर्थिक स्थिति सुधरेगी तो युवाओं के रोजगार की संभवानए बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने वादा किया है कि वह कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का वादा किया है और नौजवानों का भविष्य संवारनें का संकल्प लिया है।

किसानों के कर्ज मांफी पर किया वादा

इसके साथ ही उन्होंने किसानों के कर्ज माफी पर बोलते हुए कहा कि सरकार अपने वादे के मुताबिक, कर्ज माफी के दूसरे चरण में किसानों का 2 लाख रूपये तक का कर्ज माफ करेगी। अपना बखान करते हुए कहा कि उनकी सरकार हर साल अपने कार्यों का ब्योरा देगी।

बता दें कि देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। इसके बाद भी देशभर के कई क्षेत्रों में इसका विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी