भारत ने रचा कीर्तिमान, गांधी जयंती पर 90 करोड़ कोविड टीकाकरण का आंकड़ा पार किया, मंडाविया ने दी जानकारी

मंडाविया ने ट्वीट किया भारत ने 90 करोड़ COVID19 टीकाकरण के मील के पत्थर को पार किया। शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया। पूज्य अटल जी ने जय विज्ञान जोड़ा और पीएम नरेंद्र मोदी जी ने जय अनुसंधान का नारा दिया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 02:33 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 06:14 AM (IST)
भारत ने रचा कीर्तिमान, गांधी जयंती पर 90 करोड़ कोविड टीकाकरण का आंकड़ा पार किया, मंडाविया ने दी जानकारी
भारत ने रचा नया किर्तिमान, गांधी जयंती पर 90 करोड़ कोविड टीकाकरण को आंकड़ पार किया, मंडाविया ने दी जानकारी

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने काफी तेजी के साथ देश में 90 करोड़ से अधिक टीके देने का काम किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को जानकारी दी कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत ने कुल 90 करोड़ टीकाकरण के ऐतिहासिक रिकार्ड को पार कर लिया है। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ 'जय अनुसंधान' का नारा बुलंद किया और इसे पूरा करने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत ने 90 करोड़ COVID19 टीकाकरण के मील के पत्थर को पार किया। शास्त्री जी ने 'जय जवान-जय किसान' का नारा दिया। पूज्य अटल जी ने 'जय विज्ञान' जोड़ा और पीएम नरेंद्र मोदी जी ने 'जय अनुसंधान' का नारा दिया।'

India crosses the landmark of 90 crore #COVID19 vaccinations.

श्री शास्त्री जी ने 'जय जवान - जय किसान' का नारा दिया था।

श्रद्धेय अटल जी ने 'जय विज्ञान' जोड़ा

और PM @NarendraModi जी ने 'जय अनुसंधान' का नारा दिया। आज अनुसंधान का परिणाम यह कोरोना वैक्सीन है।#JaiAnusandhan pic.twitter.com/V1hyi5i6RQ

— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 2, 2021

कोविड -19 से संबंधित वैश्विक मौतों के 50 लाख से अधिक होने के एक दिन बाद भारत ने यह किर्तिमान रचा। बता दें कि डेल्टा संस्करण मृत्यु दर में वृद्धि का कारण बना है, मुख्य रूप से जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है, उनको ज्यादा प्रभावित किया है।

इस बीच, आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, केंद्र को सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से 65.25 करोड़ से अधिक कोविशील्ड खुराक और भारत बायोटेक से कोवैक्सीन की 9.1 करोड़ खुराक 19 सितंबर तक प्राप्त हुई हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, आज पूरे देश में कोरोना के 24,354 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में सक्रिय मामले कम हुए हैं। इनका आंकड़ा 3 लाख से नीचे ही चल रहा है। देश में अब 2 लाख 73 हजार 889 सक्रिय केस हैं।...और देश में अब तक 4 लाख 48 हजार 573 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,29,258 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 57,19,94,990 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी