Parkash Purab of Guru Tegh Bahadur: आज लाल किले से पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित, जानिए इस बार क्या है खास

Guru Tegh Bahadur Jayanti 2022 गुरु तेग बहादुर की जयंती के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी आज लाल किले के लान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन रात करीब साढ़े 9 बजे होगा। इस मौके पर पीएम एक स्मारक सिक्का तथा डाक टिकट भी जारी करेंगे।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 21 Apr 2022 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 21 Apr 2022 10:02 AM (IST)
Parkash Purab of Guru Tegh Bahadur: आज लाल किले से पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित, जानिए इस बार क्या है खास
गुरु तेग बहादुर जयंती 2022: देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देशवासियों को लाल किले से संबोधित करेंगे। मौका है सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती का। पीएम मोदी आज रात लाल किले से भाषण देंगे। हालांकि पीएम लाल किले की प्राचीर से नहीं, बल्कि लान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। आपको बताते हैं कि इससे पहले पीएम ने कब-कब लाल किले से भाषण दिया था।

Guru Tegh Bahadur Parkash Purab 2022: पीएम ने कब-कब दिया लाल किले से भाषण

नरेन्द्र मोदी अब तक 9 बार लाल किले से अपना संबोधन दे चुके हैं। साल 2014 से 2021 तक पीएम होने के नाते वो लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित कर चुके हैं। पीएम ने जब पहली बार लाल किले से देश को संबोधित किया था, तब उन्होंने एक घंटे से ज्यादा समय तक भाषण दिया था। 2015 में पीएम ने 86 मिनट तक देश को संबोधित कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकार्ड तोड़ा था। 2016 में पीएम मोदी ने देश को 94 मिनट तक संबोधित करते हुए अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया था। इसके बाद मोदी ने 2017 से लेकर 2021 तक देशवासियों को संबोधित किया था।

इसके अलावा मोदी ने 2018 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा आजाद हिंद सरकार के गठन की वर्षगांठ के मौके पर भी संबोधन दिया था। तब मोदी ने सुबह के समय देशवासियों को संबोधित किया था।

इतिहास रचेंगे पीएम मोदी

मोदी आज शाम जब लाल किले से भाषण दे रहे होंगे तो एक और इतिहास बन जाएगा। दरअसल, नरेन्द्र मोदी सूर्यास्त के बाद लाल किले से भाषण देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। कहा जा रहा है कि उनके भाषण में विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच सौहार्द पर जोर रहेगा।

प्रकाश पर्व पर लाल किले में दो दिवसीय कार्यक्रम

बता दें कि प्रकाश पर्व के मौके पर लाल किले में दो दिवसीय कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। शानदार लाइटों से लाल किला जगमगा रहा है। बुधवार को हुए कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। जबकि आज पीएम मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी