सुब्रमण्यम स्वामी बोले- नोटों पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर प्रिंट कराने से सुधर जाएगी करंसी की स्थिति

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगर देवी लक्ष्मी की तस्वीर प्रिंट कराई जाए तो भारतीय करंसी की स्थिति में सुधार हो सकता है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 11:15 PM (IST)
सुब्रमण्यम स्वामी बोले-  नोटों पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर प्रिंट कराने से सुधर जाएगी करंसी की स्थिति
सुब्रमण्यम स्वामी बोले- नोटों पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर प्रिंट कराने से सुधर जाएगी करंसी की स्थिति

खांडवा, पीटीआइ। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि अगर भारतीय नोटों पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर प्रिंट कराई जाती है तो इससे भारतीय करंसी की स्थिति में सुधार हो सकता है। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 'स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला' में हिससा लेने के लिए सुब्रमण्यम स्वामी मंगलवार को यहां पहुंचे थे।

इंडोनेशिया की करंनी पर छपी भगवान गणेश की तस्वीर के बारे में एक सवाल के जवाब में स्वामी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सवाल का जवाब दे सकते हैं। भगवान गणेश बाधाओं को दूर करते हैं। मैं यह कह सकता हूं कि देवी लक्ष्मी की एक तस्वीर भारतीय करंसी की स्थिति में सुधार कर सकती है। किसी को भी इस बारे में बुरा नहीं मानना ​​चाहिए।'

CAA पर भी बोले स्वामी                        

स्वामी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। 'कांग्रेस और महात्मा गांधी ने इसका (सीएए) का अनुरोध किया था। मनमोहन सिंह ने 2003 में संसद में भी अनुरोध किया था। हमने यह किया है, लेकिन वो इसे स्वीकार नहीं कर रहे है। अब ये कह रहे हैं कि हमने पाकिस्तान के मुसलमानों के साथ अन्याय किया है। क्या अन्याय हुआ? पाकिस्तान के मुसलमान नहीं आना चाहते, हम उन्हें मजबूर नहीं कर सकते।'

जल्द आएगा 'यूनिफॉर्म सिविल कोड'                       

इससे पहले व्याख्यान देते समय स्वामी ने कहा कि मुसलमानों और हिंदुओं का डीएनए ब्राह्मणों और दलितों की तरह ही है। स्वामी ने दावा किया कि भाजपा जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पेश करेगी। बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत 2025 तक सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ देगा।

chat bot
आपका साथी