कल भारत आएंगी जर्मनी की चांसलर, दोनों देशों के बीच होंगे 20 अहम समझौते

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल गुरुवार को भारत आएंगी। उनके साथ 12 मंत्रालयों के एक प्रतिनिधिमंडल की टीम भी शामिल होगी।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 03:28 PM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 04:12 PM (IST)
कल भारत आएंगी जर्मनी की चांसलर, दोनों देशों के बीच होंगे 20 अहम समझौते
कल भारत आएंगी जर्मनी की चांसलर, दोनों देशों के बीच होंगे 20 अहम समझौते

नई दिल्ली,पीटीआइ। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल गुरुवार को 12 मंत्रालयों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आएंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा करेंगी। इसकी जानकारी खुद जर्मन दूत वाल्टर जे लिंडनर ने दी है। 

सूत्रों का अनुसार भारत और जर्मनी 20 समझौतों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। लिंडनर ने बुधवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच बहुत पुराना रिश्ता है और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की भारी संभावना है। एक सवाल पर कि क्या कश्मीर मुद्दे पर मर्केल और प्रधानमंत्री मोदी के बीच चर्चा होगी, लिंडनर ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और वे किसी भी मुद्दे पर बात कर सकते हैं।

यूरोपीय संघ के सांसदों के कश्मीर की यात्रा पर, लिंडनर ने कहा कि यूरोपीय संघ पहले ही कह चुका है कि यह एक निजी यात्रा है और यह हमारा रुख भी है। हमें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वे भारत आ रहे हैं और मैं भी उतना ही जानता हूं जितनी जानतारी आप सब लोगों को है। मार्केल की भारत की दो दिवसीय यात्रा के बारे में बताते हुए, लिंडनर ने कहा कि जर्मन चांसलर गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचेंगी और उनके साथ 12 मंत्रालयों के एक प्रतिनिधिमंडल की टीम भी होगी।  उन्होंने कहा कि मंत्रालयों के प्रतिनिधियों से अपने भारतीय समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि चर्चा के विषयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सतत विकास, शहरी गतिशीलता, कृषि और फुटबॉल शामिल होंगे।  लिंडनर ने कहा कि मर्केल उन भारतीय महिला व्यक्तित्वों के साथ भी बातचीत करेंगी जिन्होंने समाज में प्रभाव डाला। महिला व्यक्तित्वों में वकील, ब्लॉगर और स्टार्ट अप के मालिक शामिल होंगे। लिंडनर ने कहा कि भारतीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा, मर्केल शनिवार को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले गुड़गांव में एक जर्मन कंपनी और एक मेट्रो स्टेशन का दौरा करेंगी।

chat bot
आपका साथी