गहलोत बोले- कांग्रेस ने गणतंत्र मजबूत किया, इसलिए मोदी बन पाए दोबारा पीएम

कांग्रेस ने 76 साल के बाद भी कांग्रेस ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है। किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने दिया है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 10:17 PM (IST)
गहलोत बोले- कांग्रेस ने गणतंत्र मजबूत किया, इसलिए मोदी बन पाए दोबारा पीएम
गहलोत बोले- कांग्रेस ने गणतंत्र मजबूत किया, इसलिए मोदी बन पाए दोबारा पीएम

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री इसलिए बन गए, क्योंकि कांग्रेस ने गणतंत्र को मजबूत किया है।

वह सोमवार को जयपुर जिले के भानपुर कलां गांव में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री इसलिए बन पाए हैं, क्योंकि 76 साल के बाद भी कांग्रेस ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है। किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने दिया है। पाकिस्तान में तो कई बार सैनिकों का शासन हो गया, लेकिन हमारे यहां पर राज बदलते हैं लोकशाही के माध्यम से। आम लोग तय कर लेते हैं कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। जो जीतता है, राज करता है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता को यह ताकत कांग्रेस ने दी है। आज गरीबों, किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों और आदिवासियों का मान-सम्मान कायम है, क्योंकि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और सरपंच को वोट मांगने के लिए हाथ जोड़ना पड़ता है। पैरों को हाथ लगाना पड़ता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी