तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल का मुंबई में निधन,

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तपस पाल का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 08:12 AM (IST)
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल का मुंबई में निधन,
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल का मुंबई में निधन,

मुंबई, एएनआइ। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे। उनका निधन मुंबई में मंगलवार की सुबह हुआ। तापस पॉल मुंबई के एक अस्‍पताल में भर्ती थे, वहीं उन्‍होंने अंतिम सांस ली। तापस पॉल बंगाली फिल्मों के जानेमाने अभिनेता थे। साल 2014 में टीएमसी के टिकट से कृष्णानगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ तापस पॉल संसद पहुंचे थे।

तापस पॉल का का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उनका जन्म 29 सितंबर, 1958 को हुआ था। सिर्फ 22 साल की उम्र में उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। दादर कीर्ति फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले तापस ने 80 के दशक में कामयाबी को छुआ। इसके बाद उन्‍होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। एक के बाद हिट देने के बाद उनका कद काफी बढ़ गया और यहीं से उनका राजनीति की ओर जाने का रास्‍ता बना।

फिल्म और राजनीतिक दुनिया से इतर तापस विवादों में भी काफी रहे। साल 2016 में रोज वैली चिटफंड घोटाले में तापस को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था। लगभग 13 महीने बाद तापस को जमानत मिली थी। बताया जाता है कि इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगे थे।

chat bot
आपका साथी