कांग्रेस को एक और झटका, अब राज्यसभा के पूर्व सांसद एस कुजूर ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद रह चुके एस कुजूर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 10 Aug 2019 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 05:58 PM (IST)
कांग्रेस को एक और झटका, अब राज्यसभा के पूर्व सांसद एस कुजूर ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस को एक और झटका, अब राज्यसभा के पूर्व सांसद एस कुजूर ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस पार्टी एक तरफ जहां अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। सालों से पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे नेता पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। जहां आज यानी शनिवार को इसमें एक और कांग्रेस के बड़े नेता का नाम जुड़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद रह चुके एस कुजूर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वह 13 साल से भी ज्यादा समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।

उन्होंने तुरंत प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और बताया कि यह मेरा पर्सनल डिसीजन है। पार्टी को लिखे खत में उन्होंने कहा, 'मैं तुरंत प्रभाव से पार्टी की सदस्यता और कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए पोर्टफोलियो से इस्तीफा दे रहा हूं। यह पूरी तरह मेरा निजी फैसला है। मैंने पार्टी के लिए 13 साल के ज्यादा वक्त तक काम किया है और देश की अहम राजनीतिक पार्टी से जुड़े रहना मेरे लिए खुशी की बात है।' वहीं, उन्होंने पार्टी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Former Rajya Sabha MP Santiuse Kujur has resigned from the Congress party. pic.twitter.com/mu7U58hqLR

— ANI (@ANI) August 10, 2019

इससे पहले शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस में जारी सिर फुटव्वल के बीच प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस संबंध में राहुल गांधी को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। चार पन्नों के अपने पत्र में अजय कुमार ने सीधे तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को निशाने पर लिया था। बता दें कि पार्टी दो गुटों में बंट चुकी थी। एक गुट की अगुआई अजय कुमार तो दूसरे की पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय और अन्य कर रहे थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी