मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले पूर्व सांसद अन्नाद्रमुक से बर्खास्त

पार्टी के समन्वयक एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और संयुक्त समन्वयक एवं मुख्यमंत्री के. पलानिस्वामी ने बयान जारी कर पार्टी सदस्यों से पलानिसामी के साथ कोई संबंध नहीं रखने के लिए कहा है।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 10:11 PM (IST)
मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले पूर्व सांसद अन्नाद्रमुक से बर्खास्त
मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले पूर्व सांसद अन्नाद्रमुक से बर्खास्त

चेन्नई, आइएएनएस : तमिलनाडु की सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने अपने प्रवक्ता केसी पलानिसामी को बर्खास्त कर दिया। पूर्व सांसद ने पार्टी से कावेरी मुद्दे पर अनुकूल रुख नहीं अपनाने पर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का आग्रह किया था।

पार्टी के समन्वयक एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और संयुक्त समन्वयक एवं मुख्यमंत्री के. पलानिस्वामी ने बयान जारी कर पार्टी सदस्यों से पलानिसामी के साथ कोई संबंध नहीं रखने के लिए कहा है। बयान के मुताबिक, पूर्व सांसद ने पार्टी को बदनाम करने वाला काम किया है।

पलानिसामी ने अब जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला के महासचिव बनने का सबसे पहले विरोध किया था। उन्होंने तेदेपा द्वारा लोकसभा में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पार्टी नेतृत्व से अलग रुख अपनाया है। उन्होंने कहा था, 'यदि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सीएमबी और कावेरी जल नियामक समिति का गठन करने से इन्कार करती है तो अन्नाद्रमुक अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है।'

chat bot
आपका साथी