Congress Working Committee Meeting: 10 अगस्त को होगी बैठक, नए अध्यक्ष पर फैसला संभव

कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक नई दिल्ली में 10 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में होगी। इस दौरान पार्टी के नए अध्यक्ष पर फैसला लिया जा सकता है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 01:56 PM (IST) Updated:Sun, 04 Aug 2019 02:21 PM (IST)
Congress Working Committee Meeting: 10 अगस्त को होगी बैठक, नए अध्यक्ष पर फैसला संभव
Congress Working Committee Meeting: 10 अगस्त को होगी बैठक, नए अध्यक्ष पर फैसला संभव

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक नई दिल्ली में 10 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में होगी। इस दौरान पार्टी के नए अध्यक्ष पर फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इससे कुछ दिन पहले पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि इस संसद सत्र के बाद CWC की बैठक होगी। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें मनाने की कोशिश होती रही, लेकिन वे नहीं माने। नतीजतन कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष चुनना है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं कि राहुल की बहन प्रियंका गांधी इस जिम्मेदारी को संभाले। हालांकि, राहुल चाहते हैं कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी-नेहरू परिवार से न हो। खुद प्रियंका भी इस जिम्मेदारी को संभालने से मना कर चुकी हैं। 

रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि राहुल गांधी बैठक का हिस्सा होंगे। उन्होंने इस दौरान कहा था कि संसद के मौजूदा सत्र के बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है। वे कांग्रेस महासचिवों और विभिन्न राज्यों के प्रभारी नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। तारीख तय होने पर इसकी जानकारी दी जाएगी। बता दें कि CWC कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। संसद का वर्तमान सत्र 7 अगस्त को समाप्त होने की संभावना है। माना जा रहा कि कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चयन में राहुल गांधी के नजरिये की अनदेखी नहीं की जा सकेगी।

बता दें कि आजादी के बाद से, कांग्रेस का नेतृत्व ज्यादातर नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद कुछ वर्षों के लिए पदभार  सीताराम केसरी ने संभाला था, लेकिन इस दौरान पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और इसके बाद सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के आग्रह पर पद संभाला।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी