कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धारमैया चामुंडश्वेरी से लड़ेंगे चुनाव

इससे पहले शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों में करीब दो सौ सीट पर प्रत्याशी तय कर लिए गए।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 11:29 PM (IST)
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धारमैया चामुंडश्वेरी से लड़ेंगे चुनाव
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धारमैया चामुंडश्वेरी से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली,प्रेट्र : कांग्रेस ने 12 मई को होने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 218 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर का नाम भी शामिल है। छह प्रत्याशियों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया चामुंडेश्वरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर कोराटेगेरे विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमाएंगे। सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र को वरुणा विधानसभा सीट से टिकट मिला है।

इस सूची में राज्य के कुछ मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। भाजपा भी एक सप्ताह पहले कर्नाटक चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर चुकी है। इस लिस्ट में कुल 72 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येद्दयुरप्पा शिकारीपुरा सीट से चुनाव में उतरेंगे। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर एक चरण में 12 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 15 मई को की जाएगी। वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 122 सीटें हैं, जबकि भाजपा के पास 43 और जेडीएस के पास 37 सीटें हैं।

लिंगायत वोटों पर नजरइस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर लिंगायत वोटों पर है। हाल ही में सिद्दरमैया सरकार ने लिंगायतों को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने की सिफारिश की है। अब यह मामला केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार के इस कदम को मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।


 

chat bot
आपका साथी