केरल में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेे राहुल गांधी, लोगों ने सुनाई आपबीती

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय यात्रा पर केरल पहुंचे हैं। अपने दो दिन की केरल यात्रा के दौरान राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 11:17 AM (IST)
केरल में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेे राहुल गांधी, लोगों ने सुनाई आपबीती
केरल में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचेे राहुल गांधी, लोगों ने सुनाई आपबीती

नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय यात्रा पर केरल पहुंचे हैं। जहां राहुल आज चेंगन्नुर, आलप्पुषा और अंगमाली समेत राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं, बुधवार को वे वयनाड जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की भी यात्रा करेंगे। इस बीच राहुल ने राहत शिविरों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। 

केरल में बाढ़ ने खासी तबाही मचाई है। बाढ़ की वजह से जान और माल का व्यापक नुकसान हुआ है। राहुल गांधी ने इसके पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करने को कहा था। कांग्रेस के सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने की सैलरी देने की घोषणा की थी।

इसके पहले सोमवार सुबह केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दुनिया भर में रह रहे मलयाली समुदाय के लोगों से मदद मांगी है। केरल के पुर्निर्माण के लिए केरल के चीफ मिनिस्टर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर विजयन ने दुनिया भर में रह रहे मलयाली लोगों से एक दिन की सैलरी दान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग एक महीने की सैलरी दान नहीं कर सकते हैं। वो टुकड़ो में राहत राशि दान कर सकते हैं ।

केंद्र सरकार केरल में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 600 करोड़ रुपये की अग्रिम धनराशि दे चुकी है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने केंद्र से 2600 करोड़ की सहायता राशि की मांग की है। केंद्र के आलावा देश से सभी राज्यों ने केरल को सहायता राशि दी है।

chat bot
आपका साथी