राहुल गांधी चार दिनों की ब्रिटेन, जर्मनी यात्रा पर रवाना, दो सभाओं को करेंगे संबोधित

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी की रणनीति का एक हिस्‍सा है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 22 Aug 2018 09:07 AM (IST) Updated:Wed, 22 Aug 2018 09:07 AM (IST)
राहुल गांधी चार दिनों की ब्रिटेन, जर्मनी यात्रा पर रवाना, दो सभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी चार दिनों की ब्रिटेन, जर्मनी यात्रा पर रवाना, दो सभाओं को करेंगे संबोधित

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए विदेश दौरे पर निकले हैं। बुधवार को राहुल गांधी ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान राहुल के प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी की रणनीति का एक हिस्‍सा है। इस दौरान उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है। जर्मनी में वह हैम्बर्ग और बर्लिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल ब्रिटेन जाएंगे। वहां वह कुछ स्थानीय भारतीय मूल के सांसदों के सहयोग से 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने अगामी 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए भागदौड़ तेज कर दी है। राहुल गांधी ने अपनी संगठनात्मक टीम में अहम बदलाव करते हुए अहमद पटेल को कांग्रेस का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पटेल को मोतीलाल वोरा की जगह चुनाव पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वोरा अब महासचिव के रूप में कांग्रेस मुख्यालय के प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

chat bot
आपका साथी