विधान सभा उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: लक्ष्मण सिंह

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है आप पक्का मानकर चलिए। आप चाहो तो यह बात कागज पर भी लिख लो।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 09:14 PM (IST)
विधान सभा उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: लक्ष्मण सिंह
विधान सभा उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: लक्ष्मण सिंह

गुना, राज्य ब्यूरो। हमने अपना संगठन खड़ा कर लिया है और चुनाव की तैयारी भी चल रही है। कांग्रेस पार्टी को कार्यकर्ता को आगे रखकर काम करना पड़ेगा। हम लोग को पीछे होना पड़ेगा। व्यक्ति विशेष से पार्टी नहीं चलेगी, यह संगठन से चलेगी और कार्यकर्ता से चलेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कही। वे शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल होने आए थे।

क्ष्मण सिंह ने कहा- सिंधिया के साथ जो गए थे, उनसे सशक्त कार्यकर्ता हमारे पास आ गए

यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अभी हम जो संगठन खड़ा कर रहे हैं, उसमें कार्यकर्ता ही सब कुछ है, हम लोग पीछे हैं। लड़ाई वह लड़ेगा, जीतेगा भी वही, श्रेय भी कार्यकर्ता को जाएगा। सिंधिया के साथ कांग्रेसियों के जाने के सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जो गए थे, उनसे सशक्त कार्यकर्ता हमारे पास आ गए।

विधान सभा उपचुनाव के बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी

उन्होंने विधान सभा उपचुनाव के बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, आप पक्का मानकर चलिए। आप चाहो तो यह बात कागज पर भी लिख लो।

मंडला में एनएसयूआई के जिला महासचिव की गोली मारकर हत्या

मप्र के मंडला शहर में रंजिश को लेकर कांग्रेस से समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के जिला महासचिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने रायपुर से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस का आरोप है कि हमलावर बजरंग दल कार्यकर्ता है।

रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

हमलावरों ने शुक्रवार रात लगभग साढ़े 12 बजे महाराजपुर थाना के अंतर्गत पौड़ी ढाबा से अपने चचेरे भाई के जन्मदिन की पार्टी मनाकर स्कूटी से लौट रहे एनएसयूआई के जिला महासचिव सोनू परोचिया पुत्र छविलाल परोचिया व दो युवकों को कार से टक्कर मारी। स्कूटी सवारों के नीचे गिरते ही कार में सवार एक आरोपित ने सोनू परोचिया के सीने में गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। रायपुर से दो आरोपितों हैप्पी उर्फ मयूर और पीयूष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुरानी रंजिश के चलते हत्या हुई- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि हैप्पी उर्फ मयूर पुत्र गणेश यादव निवासी स्वामी सीताराम वार्ड मंडला की सोनू परोचिया से पुरानी रंजिश थी। आरोपित बदला लेने की फिराक में दो-तीन साथियों के साथ घूम रहा था। अवसर मिलने पर उसने सोनू की हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी