कल्याण सिंह के बयान को भुनाने में जुटी कांग्रेस, उठाई बर्खास्तगी की मांग

2014 में बीजेपी की केंद्र में सरकार बनने के बाद कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 01:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 01:52 PM (IST)
कल्याण सिंह के बयान को भुनाने में जुटी कांग्रेस,  उठाई बर्खास्तगी की मांग
कल्याण सिंह के बयान को भुनाने में जुटी कांग्रेस, उठाई बर्खास्तगी की मांग

नई दिल्ली, जेएनएन। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस अब हरकत में आ गई है। कांग्रेस ने कल्याण सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि संवैधानिक पद पर रहकर ऐसा बयान देना संवैधानिक मर्यादा के खिलाफ है।

कल्याण सिंह का ये बयान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आया। जहां उन्होंने देश में दोबारा भाजपा की जीत की ख्वाहीश जाहिर की। अपने आप को भाजपा का कार्यकर्ता बताते हुए कल्याण सिंह ने 2019 में भी नरेंद्र मोदी को देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए बहुत जरूरी है, हम सभी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और चाहते हैं कि बीजेपी बड़ी जीत हासिल करे।

आपको बता दें कि कल्याण सिंह के बयान पर इसलिए विवाद हो रहा है, क्योंकि फिलहाल वह राजस्थान के राज्यपाल हैं। राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है । संविधान के तहत संवैधानिक पद पर बैठा कोई भी व्यक्ति किसी पार्टी के प्रति कोई झुकाव नहीं रख सकता।

87 साल के कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2014 में बीजेपी की केंद्र में सरकार बनने के बाद कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

chat bot
आपका साथी