टीएस सिंहदेव का सिंधिया पर तंज, कप्तान न रहने पर क्या पाकिस्तानी टीम में शामिल हो जाएंगे कोहली?

छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कोहली को कप्तान नहीं बनाया जाता तो क्या वो पाकिस्तानी टीम में शामिल हो जाएंगे।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 10:19 AM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 11:23 AM (IST)
टीएस सिंहदेव का सिंधिया पर तंज, कप्तान न रहने पर क्या पाकिस्तानी टीम में शामिल हो जाएंगे कोहली?
टीएस सिंहदेव का सिंधिया पर तंज, कप्तान न रहने पर क्या पाकिस्तानी टीम में शामिल हो जाएंगे कोहली?

रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए  ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति हमेशा कप्तान नहीं रहता। गावस्कर के रहते हुए कपिल देव को मौका मिला। वर्तमान में विराट कोहली कप्तान हैं, लेकिन टी 20 में अलग-अलग कप्तान हैं। अगर उन्हें कप्तान नहीं बनाया जाता तो क्या वो पाकिस्तान की टीम में शामिल हो जाएंगे? यह समझ से परे है। 

गौरतलब है कि बुधवार को सिंधिया नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

सिंधिया को 'सत्ता का भूखा' नेता बताते हुए, टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के कारण भाजपा में शामिल होता है, उसे कभी सीएम नहीं बनना चाहिए।

100 जीवन मिलने के बाद भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे- टीएस सिंहदेव

यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य उनकी भाजपा में शामिल होने की कोई योजना है उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव ने कहा कि 100 जीवन मिलने के बाद भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उन्होंने कहा, 'लोग दावे करते रहें लेकिन मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा, 100 जीवन मिलने के बाद भी मैं उस विचारधारा से कभी नहीं जुड़ूंगा।'  

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी सिंधिया बनने में देरी नहीं लगेगा- अम‍ित जोगी 

बता दें कि मध्य प्रदेश में जारी सियासी खमासान के बीच कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी पारा चढ़ने लगा है।जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ के प्रदेश अध्‍यक्ष अम‍ित जोगी ने ट्वीट कर कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद कहा था कि मध्य प्रदेश की गलतियों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस को सीख लेनी चाहिए। बहुमत कितना भी विशाल क्यों न हो, उसे लोकतंत्र अहंकार और तानाशाही में बदलने का अधिकार नहीं देता है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया बनने में देरी नहीं लगेगा। साथ ही उन्होंने टीएस सिंहदेव और सचिन पायलट को इस ट्वीट में टैग किया था। इसके बाद ही टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। 

chat bot
आपका साथी