केंद्र ने चार राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश को आपदा राहत के लिए दी 1161 करोड़ की मंजूरी

सोमवार की बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, गृह, वित्त और कृषि मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 14 May 2018 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 14 May 2018 08:36 PM (IST)
केंद्र ने चार राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश को आपदा राहत के लिए दी 1161 करोड़ की मंजूरी
केंद्र ने चार राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश को आपदा राहत के लिए दी 1161 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्र सरकार ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए आपदा राहत के रूप में 1161 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बाढ़, भूस्खलन और सूखे से प्रभावित हैं। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए 1161.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान को (सूखा खरीफ के लिए) 526.14 करोड़ रुपये, असम को (बाढ़ के लिए) 480.87 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश को (बाढ़ एवं भूस्खलन के लिए) 84.60 करोड़ रुपये, सिक्किम को (बाढ़ एवं भूस्खलन के लिए) 67.40 करोड़ रुपये और लक्षद्वीप को (तूफान ओखी के लिए) 2.16 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

सोमवार की बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, गृह, वित्त और कृषि मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी