शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये बयान

मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना होगा और उन्होंने भी वही किया। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ नए जुड़ाव के बाद वो और भी ज्यादा अच्छा काम कर पाएं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 12:58 PM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये बयान
शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये बयान

नई दिल्ली, एएनआइ। बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर उनकी बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मेरे पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) को यह काम (भाजपा छोड़ना और कांग्रेस ज्वाइन करना) पहले ही कर देना चाहिए था। यह उनकी पसंद है कि वो क्या करें और क्या न करें। मुझे लगता है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो आपको बदलाव करना होगा और उन्होंने भी वही किया। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ नए जुड़ाव के बाद वो और भी ज्यादा अच्छा काम कर पाएं वो भी बिना अपमानित हुए।

                                 

सोनाक्षी इतने पर ही शांत नहीं हुई उन्होंने आगे कहा कि, मेरे पिता जेपी नारायण जी, अटल जी और आडवाणी जी के समय से पार्टी के सदस्य होने के नाते मेरे पिता का पार्टी का हिस्सा रहे हैं पार्टी के भीतर उनका बहुत सम्मान है और मुझे लगता है कि मौजूदा समय में इस पूरे समूह को वह सम्मान नहीं दिया गया जिसके वे हकदार हैं।

            

मेरे पिता ने यह फैसला लेने में बहुत देर कर दी, यह फैसला उन्हें बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था, जब उनकी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ उपेक्षा हो रही थी।

chat bot
आपका साथी