इराक में भारत के नए राजदूत नियुक्त हुए बीरेंद्र सिंह यादव, समोआ में मुक्तेश होंगे अगले उच्चायुक्त

1997 बैच के आईएफएस अधिकारी बीरेंद्र सिंह यादव को इराक में भारत का अगला राजदूत बनाया गया है।वहीं मुक्तेश परदेशी को समोआ में अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 07:12 AM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 07:49 AM (IST)
इराक में भारत के नए राजदूत नियुक्त हुए बीरेंद्र सिंह यादव, समोआ में मुक्तेश होंगे अगले उच्चायुक्त
इराक में भारत के नए राजदूत नियुक्त हुए बीरेंद्र सिंह यादव, समोआ में मुक्तेश होंगे अगले उच्चायुक्त

नई दिल्ली, एएनआइ। बीरेंद्र सिंह यादव को इराक में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।बीरेंद्र सिंह यादव 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा(आईएफएस) अधिकारी हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को समोआ में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में मुक्तेश कुमार परदेशी की नियुक्ति की भी घोषणा की।

मुक्तेश, जो पहले से ही न्यूजीलैंड में राजदूत के रूप में सेवारत हैं, समोआ के अगले उच्चायुक्त के रूप में वेलिंगटन में निवास के साथ काम करेंगे।वह 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।

chat bot
आपका साथी