जेल में बिगड़ी चंद्रशेखर आजाद की तबियत, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की एम्स में शिफ्ट करने की मांग

दिल्ली में आजाद की अगुआई में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया था इस कारण वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 03:32 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 04:32 PM (IST)
जेल में बिगड़ी चंद्रशेखर आजाद की तबियत, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की एम्स में शिफ्ट करने की मांग
जेल में बिगड़ी चंद्रशेखर आजाद की तबियत, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की एम्स में शिफ्ट करने की मांग

नई दिल्ली, पीटीआइ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार की असहमति जताने की नीति कायरता की हद तक पहुंच चुकी है। बता दें कि प्रियंका भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को एम्स हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग कर रही हैं। आजाद इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं और भीम आर्मी का कहना है कि आजाद का स्वास्थ्य इस वक्त ठीक नहीं है। इसके लिए उन्हें तुंरत इलाज की जरूरत है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में आजाद की अगुआई में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, इस कारण वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।

प्रियंका गांधी ने आजाद के जेल में बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर सरकार से उन्हें एम्स हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि असहमति और प्रदर्शनों को दबाने की सरकारी की नीति अब कायरता की हद तक पहुंच चुकी है। उनके कार्यों में बुनियादी मानवता की कमी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आजाद को जेल में रखने का कोई आधार नहीं है। उनकी तबीयत इस वक्त ठीक नहीं है और उन्हें तुंरत एम्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाना चाहिए।

इससे पहले भीम आर्मी ने शनिवार को आजाद की तबियत खराब होने को लेकर जानकारी दी थी। वहीं जेल के एक सीनियर अधिकारी ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा है कि आजाद बिल्कुल ठीक हैं और रुटीन चेकअप के दौरान भी इस तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

"भगवा" पर प्रियंका का प्रहार

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए उपद्रव के बाद प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची। यहां उन्होंने भगवा वस्त्रों पर टिप्पणी की, जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच हमले बढ़ गए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से ताबड़तोड़ एक के बाद एक आठ ट्वीट किए गए, जिसमें कहा गया था- 'कांग्रेस के लिए व्यापार है भगवा, हमारे योगी जी का प्यार है भगवा..।'

chat bot
आपका साथी