'पाकिस्तान-बांग्लादेश में जाकर मनाएं टीपू सुल्तान की जयंती', CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर पलटवार

कर्नाटक के कोडागु में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया बोलते हैं कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे अगर आपको जयंती मनानी है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर मनाएं।

By AgencyEdited By: Publish:Sat, 06 May 2023 12:31 PM (IST) Updated:Sat, 06 May 2023 12:31 PM (IST)
'पाकिस्तान-बांग्लादेश में जाकर मनाएं टीपू सुल्तान की जयंती', CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर पलटवार
CM हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर पलटवार (फोटो एएनआइ)

कोडागु (कर्नाटक), एजेंसी। कर्नाटक के कोडागु में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला। CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सिद्धारमैया बोलते हैं कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे, अगर आपको जयंती मनानी है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर मनाएं।

#WATCH | "DK Shivakumar is a family member of Tipu Sultan. If Congress will regain power, Karnataka will become a PFI valley," says Assam CM Himanta Biswa Sarma in Gonikoppa, Karnataka pic.twitter.com/tdJcXvHQrA

— ANI (@ANI) May 6, 2023

'पाक-बांग्लादेश में जाकर मनाएं टीपू सुल्तान की जयंती'

कोडागु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया टीपू सुल्तान के परिवार के हैं, सिद्धारमैया बोलते हैं कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे, अगर आपको जयंती मनानी है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में जाकर मनाएं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो कर्नाटक PFI की घाटी बन जाएगा।

राहुल गांधी की नहीं है खुद की गारंटी- हिमंत बिस्वा

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की खुद की गारंटी नहीं है, कभी देश में तो कभी विदेश में रहते हैं। कांग्रेस की तो किसी भी गारंटी की कोई गारंटी नहीं है।

ಕಮಲದ ಚಿಹ್ನೆಯನ್ನು ಒತ್ತಿ ಜೈ ಭಜರಂಗ ಬಲಿ ಎನ್ನುವ ಮೂಲಕ ಬಿಜೆಪಿ 150 ಸ್ಥಾನ ಪಡೆಯುವುದನ್ನು ಖಚಿತಪಡಿಸಿ.

आपका एक वोट भारत को विश्व गुरु बनाने के मोदी जी के प्रयासों को बल देगा। बजरंगबली का नाम लेकर कमल के निशान पर वोट दीजिए।#Madikere #PoornaBahumatha4BJP pic.twitter.com/9rW5na3n4r

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 6, 2023

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट भारत को विश्व गुरु बनाने के पीएम मोदी के प्रयासों को बल देगा। बजरंगबली का नाम लेकर कमल के निशान पर वोट दीजिए।

chat bot
आपका साथी