राफेल डील विवाद पर जेटली ने पूछे राहुल से 15 सवाल

जेटली ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि ये तथ्य है कि कांग्रेस राफेल कीमतों को लेकर झूठ बोल रही है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 12:36 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 08:21 AM (IST)
राफेल डील विवाद पर जेटली ने पूछे राहुल से 15 सवाल
राफेल डील विवाद पर जेटली ने पूछे राहुल से 15 सवाल

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राफेल डील के विवाद पर कांग्रेस और मोदी सरकार आमने सामने है। भारत और फ्रांस सरकार के बीच हुई इस डील को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रहे है। वहीं पूर्व में रक्षा मंत्रालय का जिम्मा भी संभाल चुके वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के आरोपों को सफेद झूठ करार देते हुए सवाल दागे। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से 15 सवाल पूछे है। जेटली ने एक ब्लाग में सवालों के जरिए पूर्ववर्ती कांग्रेस की निर्णय अक्षमता के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता, खुद राहुल की समझ, कांग्रेस सरकार में बिचौलियों की भूमिका जैसे कई मुद्दों को निशाना बनाया।

उन्होंने पूछा- क्या राहुल से पूछा कि क्या वह नहीं मानते हैं कि संप्रग सरकार की निर्णय अक्षमता के कारण रक्षा सामग्री की खरीद में एक दशक की देरी हुई और क्या इससे इनकार किया जा सकता है कि उसका कारण कोई ऐसा न हो जैसा बोफोर्स खरीद में हुआ था।

वित्त मंत्री के अनुसार राहुल गांधी ने राफेल डील के संबंध में खुद अलग-अलग भाषणों में 7 अलग-अलग कीमतों का जिक्र किया है। 520 करोड़ से लेकर 700 करोड़ तक चार पांच अलग अलग दाम बताएहैं। जेटली ने कहा कि यह कांग्रेस के झूठ कोसाबित करने के लिए पर्याप्त हैं। राहुल झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। जेटली ने कहा कि खरीद दो तरह से होती है। एक बिडिंग के जरिए और दूसरी दोसरकार के बीच।

राफेल मामले में राजग सरकार ने फ्रांस सरकार केसाथ सीधी बात कर संप्रग सरकार के मुकाबले 9 फीसद कम कीमत पर 36 राफेल खरीदे हैं। भारत की जरूरत के अनुसार उसमें कई तकनीक जोड़े गए। अगर संप्रग सरकार की तय कीमत पर उन तकनीकों को जोड़ा जाता तो वह तकरीबन 20 फीसद महंगा होता। लेकिन पूरी कांग्रेस झूठ फैला रही है।

जेटली ने आशा जताई कि राहुल उनके सवालों का जवाब देंगे।वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राफेल को लेकर अपना आरोप फिर दोहराया। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौते के आरोप को नकारते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि ऐसे मामलों में थोड़ी देरी होती है। वैसे राष्ट्रीय सुरक्षा का यह अर्थ नहीं होता है कि उसमें भ्रष्टाचार हो।

आफसेट कांट्रेक्ट अनिल अंबानी की कंपनी को दिए जाने को लेकर भी कांग्रेस का हमला जारी रहा। शर्मा ने कहा कि निजी कंपनी को कैसे पता चला कि आफसेट कांट्रेक्ट हिदुस्तान एयरोनाटिक्स को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री हमलावर होकर सच्चाई को छिपा नहीं सकते हैं। सरकार को जवाब देना होगा।

'लोगों को मूर्ख नहीं बना सकती कांग्रेस'
कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए जेटली ने आगे कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि वह हर वक्त लोगों को मूर्ख नहीं बना सकती है। यह सरकार और सरकार के बीच की व्यवस्था है। सरकार फ्रांस से 36 लोडेड एयरक्राफ्ट लेगी, किसी निजी पार्टी का इसमें दखल नहीं है।'

यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी पर हमला
अरुण जेटली ने यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी पर हमला बोलते हुए कहा 'एनडीए में, खासतौर पर भाजपा में हमारी यह त्रासदी रही है कि हमारे पास करियर राष्ट्रवादी रहे हैं। वे हमारे साथ तब तक राष्ट्रवादी हैं जब तक सबकुछ उनके करियर के अनुरूप हो। मैं ऐसे लोगों से ज्यादा विश्वसनीयता की उम्मीद नहीं करता।

chat bot
आपका साथी