नाराज चल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अम्मार रिजवी ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस नेता अम्मार रिजवी ने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी उपाध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्ग दर्शन में काम करेंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 08:38 PM (IST)
नाराज चल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अम्मार रिजवी ने थामा भाजपा का दामन
नाराज चल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अम्मार रिजवी ने थामा भाजपा का दामन

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस से लोकसभा चुनाव के बाद से नाराज चल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अम्मार रिजवी ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में डॉ रिजवी को भाजपा की सदस्यता सौपी गई।

अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा में लाने का काम करेंगे

रिजवी ने इस मौके पर कहा कि वो अल्पसंख्यकों में भाजपा को लेकर फैले भ्रम को दूर करके मुख्यधारा में लाने का काम करेंगे। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री मोदी के काम से प्रभावित बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री और सरकार की नीतियों की प्रशंसा भी की।

सऊदी अरब में भी लोग प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हैं

रिजवी ने बताया कि जब वह हज के लिये गए थे तब सऊदी अरब में लोग प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों में भाजपा के बारे में एक प्रकार की गलतफहमी और भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है। जिसे दूर किया जाना चाहिए।

रिजवी कांग्रेस में 53 साल रहे

मूल रुप से सीतापुर के रहने वाले रिजवी अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन में उत्तर प्रदेश सरकार में पांच बार मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे है। इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में अम्मार रिजवी ने पार्टी के नेतृत्व पर दल-बदलुओं को तरजीह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय और प्रांतीय संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस में वह 53 साल रहे।

अमित शाह और जेपी नड्डा के मार्ग दर्शन में काम करेंगे

रिजवी ने ध्यान दिलाया कि उनके आल इंडिया माइनोरिटी फोरम फॉर डेमोक्रेसी ने लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी उपाध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्ग दर्शन में काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी