अन्ना द्रमुक ने भाजपा के साथ दोनाली बंदूक जैसा रिश्ता बताया, दिए हाथ मिलाने के संकेत

केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार के बीच बने रिश्ते को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 07:13 PM (IST)
अन्ना द्रमुक ने भाजपा के साथ दोनाली बंदूक जैसा रिश्ता बताया, दिए हाथ मिलाने के संकेत
अन्ना द्रमुक ने भाजपा के साथ दोनाली बंदूक जैसा रिश्ता बताया, दिए हाथ मिलाने के संकेत

चेन्नई, प्रेट्र। दक्षिण से राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बयान आया है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्ना द्रमुक ने भाजपा के साथ अपने रिश्ते की तुलना दोनाली बंदूक से की है। जिसमें दो नलियां एक ही उद्देश्य के लिए एक ही ट्रिगर से काम करती हैं।

- पार्टी मुखपत्र ने दिए भाजपा से हाथ मिलाने के संकेत

- कहा, रिश्ते खराब कराने के लिए द्रमुक कर रही आंदोलन

पार्टी ने यह बात अपने तमिल मुखपत्र नामाधु पुराची थलैवी अम्मा के जरिये कही है। लेख में लिखा गया है कि केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार के बीच बने रिश्ते को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता। अन्ना द्रमुक की ओर से यह बात राज्य के प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक द्वारा कावेरी मुद्दे पर छेड़े गए आंदोलन के सिलसिले में कही गई है। अन्ना द्रमुक ने कहा है कि चाहे कोई कितने भी आंदोलन और प्रदर्शन करे लेकिन उनसे उसके और भाजपा के संबंधों पर असर नहीं पड़ने वाला। सत्तारूढ़ दल ने कहा कि द्रमुक और उसके साथी दलों के कावेरी मुद्दे पर आंदोलनों का एकमात्र मकसद भाजपा से उसके (अन्ना द्रमुक के) रिश्ते को खराब करवाना है।

दैनिक मुखपत्र ने कहा है कि दोनों दल के विकसित हो रहे संबंध भारतीय राजनीति के लिए दोनाली बंदूक की माफिक हैं। हमारा रास्ता साफ है। दोनों दलों के बड़े नेता रिश्तों की भविष्य की रूपरेखा तय कर लेंगे। यह महज घंटे भर का काम है। मुखपत्र ने कहा कि द्रमुक बेवजह कावेरी मसले को तूल देने में लगी है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार बेहतर तालमेल के साथ समस्या को खत्म करने में लगी हुई हैं। जल्द ही नतीजा सामने आ जाएगा। प्रदेश के लोग भी इस बात को समझ रहे हैं। इसीलिए द्रमुक के आंदोलन को लोग तवज्जो नहीं दे रहे।

---------------------

chat bot
आपका साथी