अमित शाह की सेहत में सुधार, प्रसाद को मिली अस्पताल से छुट्टी; एक और भाजपा नेता भर्ती

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम लाल की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। इस बीच रविशंकर प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:57 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 12:17 PM (IST)
अमित शाह की सेहत में सुधार, प्रसाद को मिली अस्पताल से छुट्टी; एक और भाजपा नेता भर्ती
अमित शाह की सेहत में सुधार, प्रसाद को मिली अस्पताल से छुट्टी; एक और भाजपा नेता भर्ती

नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम लाल की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। राम लाल को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज बुखार (High Fever) के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है।

अमित शाह की सेहत में सुधार 
इस बीच अमित शाह की तबीयत पर भी सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं। भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सेहत में सुधार हैं, वे एक-दो दिन के अंदर एम्स से डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।'

प्रसाद को अस्पताल से मिली छुट्टी 
वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं। प्रसाद को श्वसन नली में दिक्कत के बाद सोमवार को AIIMS में भर्ती कराया गया था, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें बुधवार को आइसीयू से प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया गया। जहां उनकी स्थिति में सुधार देखा गया, जिसके बाद अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अमेरिका में जेटली का हो रहा इलाज 
वित्त मंत्री अरुण जेटली भी गुर्दा संबंधी अपनी बीमारी की जांच के लिए अमेरिका गए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी