नहीं रहे वियतनाम के राष्ट्रपति, 61 साल की उम्र में हुआ निधन

वियतनाम की न्यूज एजेंसी के मुताबिक आर्मी अस्पताल में भर्ती क्वांग ने शुक्रवार सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:55 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:55 AM (IST)
नहीं रहे वियतनाम के राष्ट्रपति, 61 साल की उम्र में हुआ निधन
नहीं रहे वियतनाम के राष्ट्रपति, 61 साल की उम्र में हुआ निधन
हनोई, एएफपी। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का गंभीर बीमारी के चलते 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वियतनाम की न्यूज एजेंसी के मुताबिक आर्मी अस्पताल में भर्ती क्वांग ने शुक्रवार सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। 

वियतनाम टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू और अतंरराष्ट्रीय डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद लंबे समय से बीमार चल रहे राष्ट्रपति त्रान को नहीं बचाया जा सका।

गौरतलब है कि क्वांग अप्रैल 2016 में राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वो  पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री थे। क्वांग की निधन की खबर के बाद उनके पैतृक गांव में माहौल गमगीन है। एक स्थानीय ने कहा 'राष्ट्रपति के निधन की खबर सुनने के बाद हम काफी दुखी हैं।' बतादें पिछले कई महीनों से क्वांग की तबीयत बिगड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

chat bot
आपका साथी