कोइड़ा में परित्यक्त कुएं से युवक की लाश बरामद

कोइड़ा थाना अंतर्गत कालटा पुलिस चौकी क्षेत्र के कपंड गांव के पास परित्यक्त कुएं से 40 वर्षीय बाजू मुंडा का शव बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 05:59 PM (IST)
कोइड़ा में परित्यक्त कुएं से युवक की लाश बरामद
कोइड़ा में परित्यक्त कुएं से युवक की लाश बरामद

जासं, राउरकेला : कोइड़ा थाना अंतर्गत कालटा पुलिस चौकी क्षेत्र के कपंड गांव के पास परित्यक्त कुएं से 40 वर्षीय बाजू मुंडा का शव बरामद किया गया। अवैध संबंध को लेकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बाजू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दूसरी महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे एवं 13 नवंबर से वह लापता था। सोमवार को उसे पता चला कि उसके पति की हत्या कर दी गई है। इसके बाद कोइड़ा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम गांव में पहुंची और शव को एक परित्यक्त कुएं से बरामद किया। मजिस्ट्रेट पल्लवीरानी राज, एसडीपीओ सौरभ ओता, कोइड़ा थाना अधिकारी रामचंद्र बिस्वाल मौजूद रहे। इस मामले में शामिल आरोपितों की तलाश की जा रही है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की मौत : बीजू एक्सप्रेस- वे में चिकटमाटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को जब्त कर दुर्घटनाजनित मामला दर्ज किया है। दलकी गांव निवासी 31 वर्षीय डमरू तिग्गा चिकटमाटी में ईट भटठा में काम करता था। 29 नवंबर की शाम को वह राशन लेने के लिए चिकटमाटी गया था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से जख्मी हो गया। उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से बुर्ला मेडिकल कालेज अस्पताल संबलपुर ले जाने के दौरान सोमवार को हालत और बिगड़ गई एवं झारसुगुड़ा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों के द्वारा थाने में इसकी जानकारी देने के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी