यात्रियों से लदी बस पलटने से दो दर्जन घायल

कुआरमुंडा पुलिस चौकी के अंतर्गत कचारू के सान दलकी के पास मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 10:10 PM (IST)
यात्रियों से लदी बस पलटने से दो दर्जन घायल
यात्रियों से लदी बस पलटने से दो दर्जन घायल

संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : कुआरमुंडा पुलिस चौकी के अंतर्गत कचारू के सान दलकी के पास मंगलवार की शाम यात्रियों से लदी बस पलट गई। इसमें दो दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर होने से इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

राउरकेला से कुआरमुंडा ब्लाक के अंकुरपाली के लिए प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार को दोपहर में यह बस सवारियों को लेकर राउरकेला से अंकुरपाली जाने के लिए निकली थी। इस बस में दो दर्जन से भी ज्यादा यात्री सवार थे। यहां से अंकुरपाली जाने के क्रम में शाम के समय यह बस कचारु के सान दलकी के पास पलट गईी। जिससे बस में सवार यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में आधा दर्जन यात्रियों को ज्यादा चोट आने की सूचना है। दुघर्टना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

chat bot
आपका साथी