Lok Sabha Election 2019 : जुएल ने छह बार लड़ा लोकसभा चुनाव, चार बार जीते

Lok Sabha Election 2019. भाजपा प्रत्याशी जुएल ओराम इस बार सातवीं बार मैदान में हैं। छह बार चुनाव लड़ा और चार बार जीते।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 04:06 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 04:06 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : जुएल ने छह बार लड़ा लोकसभा चुनाव, चार बार जीते
Lok Sabha Election 2019 : जुएल ने छह बार लड़ा लोकसभा चुनाव, चार बार जीते

राउरकेला, जागरण संवाददाता। देश में आम चुनाव के साथ आइपीएल भी चल रहा है। जिससे वोटरों पर चुनाव के साथ-साथ फटाफट क्रिकेट का खुमार भी सिर चढ़कर बोल रहा है। राजनीति की पिच पर किस नेता ने अब तक कितने झंडे गाड़े हैं, यह जानने में भी वोटर खासी दिलचस्पी हैं।

वैसे ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा सीट के इस मैदान में उतरे राजनीति के प्रमुख खिलाड़ियों में भाजपा के जुएल ओराम, कांग्रेस के जार्ज तिर्की का स्कोर क्रिकेट की भाषा में कुछ इस तरह है। जुएल ओराम- 4-2 तथा जार्ज तिर्की 4-0, बीजद की सुनीता मैदान की नई खिलाड़ी हैं इसलिए उनका स्कोर इसमें शामिल नहीं है। यह चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।

भाजपा प्रत्याशी जुएल ओराम इस बार सातवीं बार मैदान में हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 1991 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1998, 1999, 2004 तथा 2014 में चुनाव जीता। वर्ष 2009 में उन्हें कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल से हार का सामना करना पड़ा। ओराम ने अब तक छह चुनाव लड़ा है, जिसमें चार बार जीत हासिल हुई और दो बार हारना पड़ा।

कांग्रेस प्रत्याशी जार्ज तिर्की की बात करें तो वह तीन बार झामुमो प्रत्याशी तथा एक बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बार कांग्रेस के टिकट से पांचवीं बार चुनाव मैदान में है। जार्ज ने वर्ष 1996, 1998, 1999 में झामुमो प्रत्याशी के रूप में तथा 2004 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। चारों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों पुराने खिलाड़ियों के साथ-साथ इस बार बीजद की सुनीता बिस्वाल नई खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरी हैं। उनका स्कोर बोर्ड चुनाव के बाद तय होगा।


भाजपा प्रत्याशी जुएल ओराम का स्कोर कार्ड

वर्ष - दल - मिले वोट- जीते/हारे

1991-भाजपा -10,5908-हारे

1998-भाजपा-316069-जीते

1999-भाजपा-326395-जीते

2004-भाजपा-336562-जीते

2009- भाजपा-268430- हारे

2014-भाजपा- 340508-जीते


कांग्रेस प्रत्याशी जार्ज तिर्की का स्कोर कार्ड

1996-झामुमो-158864-हारे

1998-झामुमो-141837-हारे

1999-झामुमो-100447-हारे

2004-निर्दलीय- 66,45-हारे

chat bot
आपका साथी