डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, चार फरार

बिसरा पुलिस ने सोरडा गांव में डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को रंग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 07:18 PM (IST)
डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, चार फरार
डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, चार फरार

संसू, बंडामुंडा : बिसरा पुलिस ने सोरडा गांव में डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार व नकदी बरामद की है। मौके से चार लोग फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने नकदी, एक कार, दो देसी पिस्तौल, दो जीवित कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद की है। साथ ही फरार ओरोपितों की तलाश में विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है।

सोमवार को बिसरा थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डीएसपी पीके मिश्र ने बताया कि रविवार रात 9 बजे हाथीबाड़ी एंव पुरनापानी अंचल के कुछ अपराधी सोरड़ा गांव में असलहों के साथ डकैती की योजना बना रहे थे। बिसरा थाना प्रभारी विकास रंजन स्वांई को इसकी मिलते ही उन्होंने सदलबल सोरड़ा में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार लिया। जबकि अन्य चार आरोपित पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार लोगों में पुरनापानी निवासी मदन माझी उर्फ तुरी, राजेश लखुआ, कुत्रा के खतकुलबहाल निवासी मो. मजोर उर्फ सुखाल तथा मो. सफायत हुसैन शामिल है। पुलिस ने इनके पास से नकद एक लाख 27 हजार 710 रुपया, एक सफेद स्कोíपयों कार, दो देसी पिस्तौल, दो जीवित कारतूस, एक लोहे का रॉड, एक टॉर्च, चार मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के बाद डकैतों ने स्वीकारा कि वे नुआगांव के एक व्यापारी के घर डकैती के इरादे से जमा हुए थे। फरार चार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।

chat bot
आपका साथी