अवैध निर्माण था सीमेंटनगरी में बाढ़ का कारण

सीमेंटनगरी में रविवार की रात हुई बारिश के बाद शहर में कृ˜ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 06:35 PM (IST)
अवैध निर्माण था सीमेंटनगरी में बाढ़ का कारण
अवैध निर्माण था सीमेंटनगरी में बाढ़ का कारण

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : सीमेंटनगरी में रविवार की रात हुई बारिश के बाद शहर में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति के लिए अवैध निर्माण को मुख्य कारण समझा जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने चारदीवारी बनाकर ड्रेन का रास्ता बंद कर दिया है। जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। नगरपाल सुश्रिता पाइकराय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मास्टर कॉलोनी के पास बनी अवैध चारदीवारी को तुड़वाने के बाद यहां से जल निकासी की व्यवस्था करवाई। इसके बाद से मंगलवार की दोपहर तक काफी हद तक पानी साफ हो चुका था। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

रविवार की रात हुई लगातार बारिश से शहर के ट्रैक्सन कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, बांठुपाड़ा, बगीचापाड़ा आदि स्थानों पर कमर तक पानी जमा हो गया था। जिसमें लोगों के घरों में भी पानी घुसने से लोग परेशान रहे। इसका पता चलने से नगरपाल सुश्रिता पाइकराय ने प्रभावित अंचल का दौरा किया। मास्टर कॉलोनी में किसी ने अवैध तरीके से चारदीवारी बनाकर मुख्य ड्रेन का मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। इस तरह से शहर में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने का पता चलने पर जेसीबी की मदद से उक्त चारदीवारी को तोड़ने और मलबा हटाकर ड्रेन को साफ करने के बाद ही शहर में जमा पानी निकल सका।

-----------

मुख्य ड्रेन के पास चारदीवारी बनाने के कारण शहर में जल निकासी न होने से कमर तक पानी जमा हो गया था। जिस कारण पानी की निकासी के लिए यह अवैध निर्माण तोड़ना पड़ा। वहीं आगामी दिनों में भी जल निकासी में बाधक बने अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा।

- सुश्रिता पाइकराय, नगरपाल, राजगांगपुर।

chat bot
आपका साथी