झारसुगुड़ा से मुíशदाबाद जाने पैदल निकले श्रमिक

मजदूरों का लगातार पलायन जारी है। सभी अपने घर जाने के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2020 06:16 AM (IST)
झारसुगुड़ा से मुíशदाबाद जाने पैदल निकले श्रमिक
झारसुगुड़ा से मुíशदाबाद जाने पैदल निकले श्रमिक

संसू, बंडामुंडा : मजदूरों का लगातार पलायन जारी है। सभी अपने घर जाने के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार हैं। शनिवार को झारसुगुड़ा से 20 मजदूर पैदल ही पश्चिम बंगाल के मुíशदबाद के लिए निकले। यह मजदूर रविवार सुबह बंडामुंडा पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि वे झारसुगुड़ा में दैनिक मजदूरी का काम करते थे। लॉक डाउन में उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई थी। गांव में परिवार की देखभाल के लिए कोई नही है। पैसा भी खत्म हो गया है। मजबूरी में उनको अपने घर जाना पड़ रहा है। सरकार ने घर लौटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। खाने को पैसा नहीं है। ऐसे में गाड़ी भाड़ा का पैसा कहा से दे। इसलिए हम लोग पैदल ही घर के लिए निकल पड़े हैं। सफर मुश्किल है पर हमारे पास कोई विकल्प नही है। जो होगा देखा जाएगा। बताया कि बंडामुंडा पहुंचने पर कुछ युवकों ने भोजन के लिए बोला लेकिन धूप ज्यादा बढ़ने से पहले वे ज्यादा से ज्यादा मंजिल तय कर लेना चाह रहे थे। इस लिए निकल पड़े।

chat bot
आपका साथी