मुस्लिम पंचायत कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वाहब का मक्का में निधन

मुस्लिमों के पवित्र तीर्थ स्थान मक्का मदीना में उमराह के लिए गये राजगांगपुर मुस्लिम पंचायत के अध्यक्ष अब्दुल वाहब का उमराह के दौरान निधन हो गया। वे अपनी पत्नी के साथ 6 दिसंबर को वहां गये थे। उनका पार्थिव शरीर राजगांगपुर लाने के बजाय वहीं अंतिम संस्कार किया जायेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:16 AM (IST)
मुस्लिम पंचायत कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वाहब का मक्का में निधन
मुस्लिम पंचायत कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वाहब का मक्का में निधन

संवाद सूत्र, राजगांगपुर: मुस्लिमों के पवित्र तीर्थ स्थान मक्का मदीना में उमराह के लिए गए राजगांगपुर मुस्लिम पंचायत के अध्यक्ष अब्दुल वाहब का उमराह के दौरान निधन हो गया। वे अपनी पत्नी के साथ 6 दिसंबर को वहां गये थे। उनका पार्थिव शरीर राजगांगपुर लाने के बजाय वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार अब्लुल वाहब मंगलवार को मक्का में तवा़फ करते समय अचानक भीड़ में गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल मक्का कमेटी को सूचना दी। तत्काल उन्हें उठाकर नजदीक के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर राजगांगपुर शहर में शोक है। 6 दिसंबर को लोगों ने उमराह के लिए उन्हें रवाना किया था। अब्दुल वाहब एक जिदादिल और खुश मिजाज इंसान सहित सामाजिक कार्यकर्ता थे। हर समाज के कार्यक्रम में वे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे हर समुदाय के लोगों में उठना बैठना था। लगातार दूसरी बार जीतकर वे मुस्लिम समुदाय के अध्यक्ष बने थे उनके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार में मातम छा गया है। वे अपने पीछे एक बेटे और तीन बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी