भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

महिलाओं पर अत्याचार और बच्चियों से दुष्कर्म की शर्मनाक घटनाएं बढ़ती जा रही है।

By Edited By: Publish:Fri, 25 May 2018 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 02:26 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

संबलपुर, जेएनएन। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई छात्रा द्वारा खुदकशी कर लेने की घटना का विरोध करते हुए गुरुवार की शाम भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गोलबाजार चौक पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का पुतला फूंक सरकार विरोधी नारा लगाया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती बराड़ और प्रदेश सचिव सविता नंद के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में मूनमून सौदागर, कविता बाग, सलिला पंडा, अमूल्य साहू, श्रीकांत पाणिग्राही, मुकेश जरीवाल, सरोज साह, सौमिक बाबू, सतीश दोरा एवं अन्य शामिल रहे। बताया कि नवीन पटनायक के राज में मासूम बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

महिलाओं पर अत्याचार और बच्चियों से दुष्कर्म की शर्मनाक घटनाएं बढ़ती जा रही है। सासन गांव में एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ताजा उदाहरण है। इस मामले का दुखद पहलू तो यह है कि न्याय मिलने से पहले ही मानसिक दबाव में आकर पीड़ित छात्रा को खुदकशी करने पर मजबूर होना पड़ा। उसकी खुदकशी घटना की निरपेक्ष जांच की जरूरत है, ताकि यह पता चल सके कि उसे डराया धमकाया तो नहीं जा रहा था।

chat bot
आपका साथी