पत्नी को पुल के नीचे ढकेलकर पति आइसोलेशन सेंटर में भर्ती

कैचवर्ड प्यार में धोखा - गंभीर रूप से घायल पत्नी बुर्ला हॉस्पिटल में इलाजरत - आरोपित क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 08:38 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:19 AM (IST)
पत्नी को पुल के नीचे ढकेलकर 
पति आइसोलेशन सेंटर में भर्ती
पत्नी को पुल के नीचे ढकेलकर पति आइसोलेशन सेंटर में भर्ती

कैचवर्ड : प्यार में धोखा

- गंभीर रूप से घायल पत्नी बुर्ला हॉस्पिटल में इलाजरत

- आरोपित की गिरफ्तारी को आइसोलेशन सेंटर पहुंची पुलिस

--------------

संवाद सूत्र, संबलपुर : प्रेमी से पति बने सुब्रत भोई की निर्दयता का शिकार होकर बुर्ला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती पत्नी प्रिया सिंह अब अपनी गलती और किस्मत पर पछता रही है। जिस प्रेमी के साथ सुखमय जीवन का सपना देखा था उसी ने उसे पुल के नीचे ढकेल दिया और खुद आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हो गया। भला हो उन युवकों का जिन्होंने उसे गंभीर अस्पताल पहुंचाया। उधर, इस घटना के बाद, बरगढ़ जिला की भटली पुलिस कमगां स्थित आइसोलेशन सेंटर के बाहर पहरे पर है और सेंटर से पति सुब्रत के बाहर आने का इंतजार कर रही है।

घटना बरगढ़ जिला के भटली थाना क्षेत्र की है। बताया गया है कि भटली थाना अंतर्गत हालुपाली गांव का सुब्रत भोई दो वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के पंडरी इलाके की प्रिया सिंह से प्रेमविवाह किया था। इसके बाद दोनों कामकाज के खातिर गुजरात के अहमदाबाद चले गए थे। हाल ही में दोनों भटली लौटे थे। भटली लौटने से पहले सुब्रत ने आइसोलेशन सेंटर में रहने के लिए अपना नाम पंजीकृत कराया था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात सुब्रत पत्नी प्रिया के साथ बाइक से गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और सुब्रत ने प्रिया की पिटाई करने समेत उसे बरडोल गांव निकटस्थ एक पुल के नीचे ढकेल दिया और फरार होकर कमगां स्थित आइसोलेशन सेंटर में जाकर भर्ती हो गया। शनिवार की प्रात: रेत निकालने पहुंचे मजदूरों ने एक महिला को पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल प्रिया के आधारकार्ड से उसकी पहचान की गयी। इसके बाद स्वेच्छासेवी विकाश अग्रवाल, जी. रमेश, शेषदेव प्रधान, बसंत बाग और निलेश प्रधान की सहायता से प्रिया को पहले बरगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रिया के सिर में लगी गहरी चोट को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल स्थानांतरित किया गया है। घायल प्रिया सदमे में है और ठीक से बोल नहीं पा रही। उसके ठीक होने के बाद ही पूरी घटना का पता चलेगा। उधर पुलिस प्रिया के पति सुब्रत को हिरासत में लेने आइसोलेशन सेंटर से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है।

chat bot
आपका साथी