संबलपुर में पारा लुढ़का 12 डिग्री नीचे

जागरण संवाददात, संबलपुर : दिसंबर महीने से ओडिशा में शुरू होने वाली कड़ाके की ठंड स

By Edited By: Publish:Sat, 26 Nov 2016 03:08 AM (IST) Updated:Sat, 26 Nov 2016 03:08 AM (IST)
संबलपुर में पारा लुढ़का 12 डिग्री नीचे

जागरण संवाददात, संबलपुर :

दिसंबर महीने से ओडिशा में शुरू होने वाली कड़ाके की ठंड से इस बार नवंबर महीने के तृतीय सप्ताह से शुरू हो गई है। और इसे लेकर लोगों की ¨चता भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो कड़ाके की ठंड अगर दो दिन जारी रही तो नवंबर महीने के आखरी दिनों में शीत लहरी की संभावना बढ़ जाएगी।

गुरुवार को सूबे के 16 स्थानों का पारा 15 डिग्री और आठ स्थानों का पारा 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। संबलपुर में पारा 13 डिग्री और इसके उपनगर हीराकुद में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कंधमाल जिले के फूलबाणी में न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शीत के बढ़ते प्रकोप को देख कई समाजसेवी और स्वयंसवेवी संगठनों द्वारा गरीबों व असहायों को कंबल एवं गर्म वस्त्र देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में स्वयंसवी संगठन-सेवा की ओर से अध्यक्ष दीपक पांडे, नवकिशोर बाग आदि ने गुरुवार की रात विभिन्न इलाकों का दौरा कर शीत से ठिठुरती वृद्धाओं को कंबल प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में अनाथाश्रम के बच्चों के लिए भी ऐसा कार्यक्रम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी