गुलाबी ठंड में लोगों ने लिया लिटटी-चोखा का लुत्फ

धीरे-धीरे कम होती ठंड और पड़ती गुलाबी ठंड के एहसास के बीच संबलपुर में रहने वाले प्रवासी बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों में प्रसिद्ध लिटटी-चोखा पार्टी लोकप्रिय हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 11:53 PM (IST)
गुलाबी ठंड में लोगों ने लिया लिटटी-चोखा का लुत्फ
गुलाबी ठंड में लोगों ने लिया लिटटी-चोखा का लुत्फ

संवाद सूत्र, संबलपुर : धीरे-धीरे कम होती ठंड और पड़ती गुलाबी ठंड के एहसास के बीच संबलपुर में रहने वाले प्रवासी बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों में प्रसिद्ध लिटटी-चोखा पार्टी लोकप्रिय हो रही है। रोटरी क्लब ऑफ संबलपुर ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष रविशकर मिश्रा और पत्‍‌नी रेखा मिश्रा की ओर से भव्य लिटटी- चोखा पार्टी का आयोजन टीचर्स कॉलोनी, खेतराजपुर स्थित आवास में किया गया। इसमें रोटरी क्लब संबलपुर ग्रेटर और इनरव्हील क्लब हैंडलूम सिटी के सभी सदस्य इस विशेष आयोजन का हिस्सा बने और प्रसिद्ध लिटटी-चोखा का लुफ्त उठाया। विशेष कर महिलाएं इसे चटखारे लेकर खाती दिखीं। इस पार्टी में मुहल्ले के अन्य गणमानय भी भरपूर आनंद उठाते देखे गए। इस पार्टी में रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष परवेल अली खान, सचिव बिलाल मल्लिक, घनश्याम मेहेर, डॉ. दीपक पाणिग्राही, डॉ. अवधेश तिवारी, डॉ. मनोरंजन साहू, प्रशात सिंह, भगत सिंह, राहुल रसज, दिनेश मिश्रा, शेखर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नरेश वर्मा, लिपिका दास, टिंकू बेरिहा, नीलम आनंद, विक्रम सिंह देव, लक्ष्मी प्रधान, कमल केडिया, सफीना बिलाल प्रमुख शामिल हुए। यह कार्यक्रम प्राय: प्रतिवर्ष रविशकर मिश्रा और उनकी पत्‍‌नी रेखा मिश्रा जो रोटरी क्लब ग्रेटर और इनर व्हील हैंडलूम सिटी से जुड़े है के द्वारा अपने आवास परिसर में अपने परिचित और क्लब परिवार की खातिर किया जाता है ताकि यहा के लोग भी बिहार के इस प्रसिद्ध भोजन का आनंद उठा सकें।

chat bot
आपका साथी