ओडिशा सशस्त्र बल का सिपाही सहदेव निकला करोड़पति

बीते सप्ताह ब्रह्मपुर के एक पुलिस चौकी के कांस्टेबल के पास 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा होने के बाद मंगलवार के दिन कटक विजिलेंस ने ओडिशा राज्य सशस्त्र पुलिस बल के सिपाही सहदेव परिडा के पास अबतक एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:53 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:53 AM (IST)
ओडिशा सशस्त्र बल का सिपाही सहदेव निकला करोड़पति
ओडिशा सशस्त्र बल का सिपाही सहदेव निकला करोड़पति

संवाद सूत्र, संबलपुर : बीते सप्ताह, ब्रह्मपुर के एक पुलिस चौकी के कांस्टेबल के पास 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा होने के बाद, मंगलवार के दिन कटक विजिलेंस ने ओडिशा राज्य सशस्त्र पुलिस बल के सिपाही सहदेव परिडा के पास अबतक एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया है। कटक स्थित सशस्त्र बल के छठवीं बटालियन के इस सिपाही के पास आय से अधिक की संपत्ति होने की शिकायत पर कटक विजिलेंस ने विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी तलाशी वारंट के बल पर उसके ठिकानों की तलाशी शुरू की है। इस तलाशी में विजिलेंस के 3 डीएसपी, 9 इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

कटक विजिलेंस की अलग अलग टीम द्वारा एक साथ सिपाही सहदेव के विभिन्न ठिकानों की तलाशी कर रही है। भुबनेश्वर के पंडारा मौजा में प्लॉट, पुरी जिला के मालतीपाटपुर में प्लॉट, पत्नी गीतांजलि परिडा के नाम पर कटक के कंटिलो में प्लॉट, कटक के गोपालपुर मौजा में प्लॉट और पुत्र किशन परिडा के नाम पर कटक के गंदरपुर में प्लॉट, कटक स्थित सरकारी आवास के अलावा कटक के तीनघरिया चौक स्थित तीन मंजिला मकान, गंदरपुर में एक एक मंजिला मकान, पुरी जिला के चंदनपुर स्थित पैतृक मकान सहित सिपाही के पास से नकद 2 लाख 94 हजार 600 रुपए जब्त करने समेत, 4 दो पहिया वाहन और 17 बैंक पासबुक का पता चला है।

नाबालिग ने पिता को किया लहूलुहान : पारिवारिक कलह को लेकर स्थानीय अईंठापाली थाना इलाके में एक नाबालिग बेटे ने अपने बाप पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। कुल्हाड़ी की चोट से घायल बाप को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार की देर रात की है। अईंठापाली चौक निकटस्थ डाइट मार्ग पर विजय माझी अपने परिवार के साथ रहता है। घटना वाली रात विजय घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी को लेकर पति- पत्नी के बीच गरमा गरम बहस होने लगी। तभी उनके नाबालिग बेटे ने घर में रखे एक कुल्हाड़ी से अपने बाप विजय पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी