ढाबा मालिक पर जानलेवा हमला, बुर्ला अस्पताल में भर्ती

बुर्ला थाना अंतर्गत गोशाला स्थित स्वागत ढाबा के मालिक चित्तरंजन भोई पर शुक्रवार को जानलेवा हमला होने के बाद उसे गंभीर हालत में बुर्ला मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 09:57 PM (IST)
ढाबा मालिक पर जानलेवा हमला, बुर्ला अस्पताल में भर्ती
ढाबा मालिक पर जानलेवा हमला, बुर्ला अस्पताल में भर्ती

संसू, संबलपुर : बुर्ला थाना अंतर्गत गोशाला स्थित स्वागत ढाबा के मालिक चित्तरंजन भोई पर शुक्रवार को जानलेवा हमला होने के बाद उसे गंभीर हालत में बुर्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात ढाबा मालिक चित्तरंजन का झगड़ा एक ग्राहक के साथ हुआ था। उसी ग्राहक ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार को ढाबा पहुंचा और चित्तरंजन पर हमला किया। घटना की जांच बुर्ला थाना अंतर्गत गोशाला पुलिस चौकी के प्रभारी अजित धलसामंत कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात ढाबा में एक ग्राहक और एक ड्राईवर के बीच झगड़ा हुआ था। यह देख ढाबा मालिक चित्तरंजन ने चालक का पक्ष लिया था। इसी को लेकर ग्राहक के साथ चित्तरंजन का भी झगड़ा हुआ था। इससे ग्राहक नाराज होकर चला गया था। वही ग्राहक शुक्रवार को अपने आधा दर्जन साथियों को साथ लेकर ढाबा पहुंचा और मालिक चित्तरंजन पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी