बामड़ा स्टेशन बस्ती सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी गठित

बामरा स्टेशन बस्ती सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 06:38 AM (IST)
बामड़ा स्टेशन बस्ती सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी गठित
बामड़ा स्टेशन बस्ती सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी गठित

संसू, बामड़ा : बामड़ा स्टेशन बस्ती सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। इसे लेकर स्थानीय काली मंडप में हुई बैठक के दौरान अध्यक्ष इंद्रदेव चौधरी ने पिछले साल के आय-व्यय का ब्योरा पेश करते हुए बताया कि पिछले साल करीब 60 हजार रुपये बचत हुई थी। इसके बाद सर्वसम्मति से इंद्रदेव को दोबारा अध्यक्ष चुना गया जबकि अशोक पंडा उर्फ भंजा उपाध्यक्ष, नरेश सिंह ठाकुर (पापुन) सचिव, नीरज अग्रवाल और रामलाल ओझा सह सचिव, विष्णु अग्रवाल कोषाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष और सलाहकार के रूप में परमेश्वर करसेल, बिष्णु शर्मा, सुनील सिंह, सुनील लाठ, विजय मिश्र, सुभाष चौधरी, प्रमोद नायक, रामू चौधरी को चुना गया। बैठक में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

chat bot
आपका साथी