बामड़ा सीमा सील, घायल को लेने आई एंबुलेंस लौटी

पड़ोसी सुंदरगढ़ जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद संबलपुर जिले के बामड़ा ब्लॉक से सटे सीमावर्ती सड़कों को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Apr 2020 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2020 11:55 PM (IST)
बामड़ा सीमा सील, घायल को लेने आई एंबुलेंस लौटी
बामड़ा सीमा सील, घायल को लेने आई एंबुलेंस लौटी

संवाद सूत्र, बामड़ा : पड़ोसी सुंदरगढ़ जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद संबलपुर जिले के बामड़ा ब्लॉक से सटे सीमावर्ती सड़कों को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। इससे आवश्यक सामग्री व एंबुलेंस की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

शुक्रवार को लोलोबिरा गांव की घायल वृद्ध महिला को लेने बड़गांव से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया था लेकिन सीमा सील होने के कारण मरीज को बिना लिए एंबुलेंस को वापस लौटना पड़ा। कुटारीमाल पंचायत लोलोबिरा गांव के तेलेंगा मुंडा की पत्नी बासंती मुंडा (62) नदी में नहाने गई थी और वहां से लौटते वक्त रास्ते में गिर गई जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। परिजनों को इसकी खबर मिलने पर गांव के स्वयंसेवी मनोज बाघ, बिक्रम धान, दुर्गा चरण केछु और बसंत मुंडा आदि बासंती को चारपाई में गांव लेकर आए और 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। एंबुलेंस बड़गांव से कुरेबगा से घुंगुडुमाल होते हुए लोलोबिरा गांव के लिए निकली। लेकिन कुरेबगा और घुंगुडुमाल गांव के बीच सीमा को सील कर दिए जाने से आधे घंटे के इंतजार के बाद एंबुलेंस को वापस लौटना पड़ा। परिजनों को जब इसकी खबर मिली तो उन्होंने बामड़ा हॉस्पिटल से एंबुलेंस को बुलाकर महिला को अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने छोड़ दिया। गांव लौटने को वाहन नहीं मिलने पर बड़ी मुश्किल से बासंती को बाइक से घर लाया गया। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से आवश्यक सामग्री व एंबुलेंस के आवाजाही की अनुमति देने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी