पैतालिस कुंतल तेंदूपत्ता के साथ 10 गिरफ्तार

ग्रीन गोल्ड के नाम से प्रसिद्ध संबलपुर जिला के रेढ़ाखोल अंचल का तेंदूपत्ता तस्करी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Aug 2018 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2018 04:50 PM (IST)
पैतालिस कुंतल तेंदूपत्ता के साथ 10 गिरफ्तार
पैतालिस कुंतल तेंदूपत्ता के साथ 10 गिरफ्तार

संसू, संबलपुर : ग्रीन गोल्ड के नाम से प्रसिद्ध संबलपुर जिला के रेढ़ाखोल अंचल का तेंदूपत्ता तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 तस्करों को गिरफ्तार करने समेत एक ट्रक, मार्शल और कार के साथ 45 कुंतल तेंदूपत्ता जब्त किया है। सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जब्त तेंदूपत्ता का बाजार मूल्य करीब दस लाख रुपये से अधिक बताया गया है।

रेढ़ाखोल पुलिस के अनुसार, गुरुवार की शाम कदलीगढ़ के निकट गश्त के दौरान तेंदूपत्ता तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की गई और तस्करी का यह मामला सामने आया। पुलिस ने तीन अलग-अलग वाहनों से कुल 45 कुंतल तेंदूपत्ता जब्त कर 10 तस्करों को गिरफ्तार किया। इसमें ट्रक से 40 कुंतल, महिंद्रा मार्शल से 3.5 कुंतल और कार से डेढ़ कुंतल तेंदूपत्ता जब्त किया गया।

:::::::

गिरफ्तार आरोपित

- अशोक पटनायक, गो¨वटोला, संबलपुर

- शेरअली खान उर्फ शेरू, सोनापाली, संबलपुर

- सूरज प्रधान उर्फ कुनू, गो¨वदटोला, संबलपुर

- सुरजीत ¨सह, चेरुआपाड़ा, संबलपुर

- मो. गयासुद्दीन, सोनापाली, संबलपुर

- सुरेश माझी, रेढ़ाखोल, संबलुपर

- पंकज बशेश, रेढ़ाखोल, संबलपुर

- सुशील प्रधान, रेढ़ाखोल, संबलपुर

- चरण बेहरा, चारमाल, संबलपुर

- सेनापति भोई, रेढ़ाखोल, संबलपुर

chat bot
आपका साथी