लीड इनसेट : कोविड रोकथाम के खिलाफ लड़ाई का जिम्मा अब वार्ड कमेटी को

संसू झारसुगुडा कोविड से प्रभावित सही तथ्य संग्रह करने के साथ ही कोविड-19 के रोकथाम क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 07:44 PM (IST)
लीड इनसेट : कोविड रोकथाम के खिलाफ लड़ाई का जिम्मा अब वार्ड कमेटी को
लीड इनसेट : कोविड रोकथाम के खिलाफ लड़ाई का जिम्मा अब वार्ड कमेटी को

संसू, झारसुगुडा : कोविड से प्रभावित सही तथ्य संग्रह करने के साथ ही कोविड-19 के रोकथाम के लिए सभी पंचायत व नगरपालिका में कोविड कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन में कुछ छुट देने के बाद लोगों दिनचर्या कुछ राहत मिली है। हालांकि कोरोना पीड़ित की सही संख्या का पता लगाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा है। सही-सही संख्या पता लगाने के लिए प्रशासन पालिका की वार्ड कमेटी पर भरोसा जताया है। जिले में अब तक 3588 लोग बाहरी राज्य से आ चुके है। यह जानकारी बुधवार को जिलाधीश सरोज श्यामल ने दी।

जिलाधी सरोज श्यामल का मानना है कि कोविड-19 महामारी का सामना करने के लिए वार्ड स्तरीय कमेटी ही प्रमुख भूमिका निभाने में सहयोग कर सकती है। समूह स्तर पर सरकारी निर्देशानुसार समुचित कदम उठाना, शारीरिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना तथा सार्वजनिक जगहों पर थूकने मना करने आदि पर वार्ड कमेटी व्यापक जागरूकता अभियान चलायेगा। इसके अलावा नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए स्क्वायड टीम की गठन की गयी है। झारसुगुड़ा के तीनों नगरपालिका बेलपहाड़, ब्रजराजनगर व झारसुगुड़ा में एक व पांचों ब्लॉक में एक-एक स्क्वायड टीम का गठन किया गया है। अब तक इंफोर्समेंट स्क्वायड ने 22 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। आशाकर्मी व वार्ड कमेटी के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। पंचायत स्तर पर कमेटी में पांच सदस्य होंगे। वहीं पालिका स्तर में 10 सदस्य होंगे।

chat bot
आपका साथी