किसिंडा से चार शिकारी गिरफ्तार, दो बंदूक जब्त

By Edited By: Publish:Sat, 31 Mar 2012 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 31 Mar 2012 05:35 PM (IST)
किसिंडा से चार शिकारी गिरफ्तार, दो बंदूक जब्त

संबलपुर : नक्सल प्रभावित संबलपुर जिला के किसिंडा थाना अंतर्गत गईलुमंडी काकासिंधु पहाड़ी से पुलिस ने चार शिकारियों को दो बंदूक के साथ गिरफ्तार कर शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबलपुर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शुक्रवार के दिन किसिंडा थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वन्य जंतु अवैध शिकार करने जंगल में घूम रहे थे अवैध शिकारियों पर उनकी नजर पड़ी। पहले उन्हें नक्सली समझा गया, लेकिन हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पता चला कि चारो शिकारी थे। ऐसे में उन चारो को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पता चला कि चारो शिकारी थे। गिरफ्तार शिकारियों में रवींद्र मांझी और तुलाराम मांझी को देवगढ़ जिला के रिआमाल थाना अंतर्गत भुतेल गांव का बताया गया है, जबकि गुलठ प्रधान और दुआल देहुरी को संबलपुर जिला के किसिंडा थाना अंतर्गत गिरिश्चंद्रपुर का बताया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी